एक्सप्लोरर

UP MLC Election Results: यूपी एमएलसी चुनाव में क्यों हारी सपा? अखिलेश यादव ने बताई चौंकाने वाली वजह

UP MLC election 2024: अखिलेश यादव ने कहा कि जो चीज बीजेपी खुद नहीं बोलती है, वह दूसरी पार्टियों के जरिए कहलवाती है. बीजेपी ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है.

UP MLC Election Results 2023: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एमएलसी चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि बीजेपी (BJP) बेईमानी कर ले और बेईमानी की बधाई एक दूसरे को दे. यह पहला चुनाव नहीं है, इससे पहले भी ऐसे चुनाव हुए हैं. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को स्नातक और शिक्षक खण्ड के निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव पर कहा कि इससे पहले भी ऐसे चुनाव हुए हैं. जिला पंचायत चुनाव में भी कीमत लगाई गई, ब्लाक प्रमुख के चुनाव में पर्चें नहीं भरने दिए गए. एमएलसी चुनाव में डीएम एसपी और पुलिस प्रशासन चुनाव लड़ता रहा. मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया.

सपा मुखिया ने अपने जारी बयान में कहा कि संविधान में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है, लेकिन बीजेपी सरकार भेदभाव कर रही है. जो चीज बीजेपी खुद नहीं बोलती है, वह दूसरी पार्टियों के जरिए कहलवाती है. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति मिली-जुली है. एक दूसरे के साथ सहयोग करने वाली है. हमारा भारत तभी अच्छा लगता है, जब एक गुलदस्ता की तरह हो, जिसमें सभी लोगों की भागीदारी हो.

बीजेपी ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया- अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है. महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. ये बड़े सवाल हैं, इनकी चिंता करनी चाहिए. किसान की 2022 में आय दुगनी करने का वादा था पर आज आटा कितना महंगा हो गया है. रसोई गैस के दाम कम नहीं हुए हैं. बीजेपी के बजट से कोई खुश नहीं है. हर वर्ग में निराशा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता को धोखे में रखती है. नोटबंदी और जीएसटी से लोगों को क्या फायदा पहुंचा? दूध के दाम बाजार में बढ़ गए हैं दूध 70 रुपए लीटर तक पहुंच गया है. सोचिये महंगाई कितनी हो गई है. जरूरत की चीजों के बड़े दामों से लोगों का जीना दूभर हो गया है. बीजेपी ने समाज के सभी वर्गों को परेशान करके रख दिया है.

UP MLC Election Results Winners List: BJP को झटका, सपा की करारी शिकस्त, यहां पढ़ें विजेताओं की पूरी लिस्ट

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास अवरुद्ध है. संडीला में समाजवादी सरकार में जो कारखाना लगा उसके बाद कौन उद्योग लगा? गंगा एक्सप्रेस-वे पता नहीं बन भी पाएगा या नहीं? इन्वेस्टर्स मीट पहले भी धोखा थी और अब भी धोखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget