एक्सप्लोरर

साप्ताहिक राशिफल 30 जून- 6 जुलाई: अच्छा या बुरा...कैसा बीतेगा आपका ये पूरा सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल 30 जून- 6 जुलाई: ये पूरा सप्ताह आपका कैसा बीतेगा, क्या रहेगा आपके लिए शुभ और क्या है अशुभ। इसके साथ ही, क्या करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। ये सारी बातें जानने के लिए एक क्लिक में पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

नई दिल्ली। एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र के आज के एपिसोड में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया आपका साप्ताहिक राशिफल। 30 जून से 6 जुलाई तक का दिन आपका कैसा बीतेगा, किन-किन बातों का आपको ध्यान रखना है और क्या आपको फल देना। इसके लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

इस सप्ताह बहुत ही कम मात्रा में आराम करने का मौका मिलेगा। आपके द्वारा की गई जी-तोड़ मेहनत भी सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। अधिक कार्यभार के चलते मन खिन्न हो सकता है। नकारात्मकता को पीछे करते हुए कार्य पर एकाग्र होना है। ऑफिस में यदि कोई व्यक्ति बहुत अच्छा रिजल्ट न दे पाए, तो उनको सदैव आउटपुट के आधार पर मत आकिये। हो सकता है वर्तमान में उनकी स्थिति ठीक न हो, इसलिए आपको उसे समझने का प्रयास करना होगा। सप्ताह के शुरुआती तीन दिन खान-पान गरिष्ठ भोजन कर सकते हैं, लेकिन करना चाहिए।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

सप्ताह के चार दिन कार्य की अधिकता के साथ-साथ आलस्य भी अधिक आएगा, लेकिन जैसे ही आप आलस्य को दूर करते चले जाएंगे वैसे कार्य भी कम होता दिखाई देगा। क्रोध से बच कर रहना होगा, नहीं तो ये लोगों से विवाद करा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा है। जो लोग बहुत दिनों से दिनचर्या में बदलाव करने की सोच रहे थे। वो लोग इस सप्ताह स्वास्थ्य के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं जैसे - जल्दी सो कर उठना, जिम या योगा क्लास ज्वाइन करना, मॉर्निंग वॉक, डाईटिंग इत्यादि। मां व बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, उनके भी खान-पान पर ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

इस सप्ताह आपको संतुलित होकर रहना होगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप कैसे सब मैनेजमेंट करते हैं, यही आपकी कला देखने वाली होगी। दूसरों से कार्य करा लेने की जो आप में क्षमता है, वहीं इस सप्ताह आपके काम आने वाली है। हो सकता है इस सप्ताह आपके सीनियर अवकाश पर चले जाएं और उनका कार्यभार भी आपको  संभालना हो, ऐसे समय में बहुत ही सतर्क रहते हुए कार्य करने होंगे। छोटी सी चूक भी बड़ा नुकसान कर सकती है। हर किसी को जज न करें, न ही किसी की छोटी-छोटी गलतियों पर  क्रोध करें, बल्कि इस सप्ताह जो जैसा है उसे वैसे ही स्वीकार करना होगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

वैसे आने वाला सप्ताह कर्म प्रधान रहेगा। ग्रहों की स्थिति देखते हुए, ऐसा लगता है कि भाग्य का सपोर्ट उतना नहीं मिलेगा, इसलिए आपको कर्मठ बनना होगा। अपने स्वभाव में स्पष्टता रखना अच्छी बात है, लेकिन बातों के माध्यम से स्पष्ट बातें किसी का दिल दुःखा सकती हैं, इसलिए आने वाले दिनों में आपको अपनी वाणी पर संयम रखते हुए मुधर बोलना चाहिए, नहीं तो विवाद हो सकता है। व्यापार में पार्टनर और आपके बीच कार्य को लेकर सभी चीजें बहुत क्लियर रखना चाहिए। किन्ही कारणों से दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस सप्ताह आपको घर से अधिक ऑफिस को वरीयता देनी चाहिए। अगर आपको ऑफिस में ज्यादा कार्य करना पड़ रहा है, तो खुद को ओवर लोड महसूस न करें। कूल रहते हुए कार्य करें। इस समय आपका ऑफिसियल नेटवर्क और बढ़ेगा, साथ ही आपको अपनी विधा के कुछ वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने या संपर्क करने का मौका मिल सकता है। यदि आपको कहीं शुभ कार्य में जाने का निमंत्रण मिलता है जैसे- विवाह, पूजा -पाठ, व सत्संग  में तो आप उत्साहित होकर जाएं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आर्थिक परेशानियों के चलते मन परेशान हो सकता है, लेकिन वहीं दूसरी ओर सदस्यों द्वारा आर्थिक मदद मिलने के पूरे आसार दिख रहे हैं। अपनी वाणी में कर्कशता को कंट्रोल करके चलना होगा, क्योंकि मानसिक रूप से आप पर इतना भार होगा कि वाणी का अनियंत्रित हो जाना आमबात हो सकती है, इसलिए आपको अपने वाणी के प्रति बहुत सजग रहने की आवश्यकता है। किसी भी बात को लेकर कुंठित या मन में कोई गिल्टी न रखें। अगर आप ऐसा करते हैं और लंबे समय से कर रहें हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। मन की गांठ तने तक आती है।

तुला राशि (Libra Horoscope)

यदि आपके काम में कला जुड़ी है तो आपके लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। अपने मस्तिष्क का प्रयोग करते हुए चुनौतियों पर आप विजय प्राप्त करेंगे। आने वाला सप्ताह आपके एक्सपोजर का है, करियर में आपको कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। इसलिए यदि आपको ऑफिस में कोई नया काम दिया जाए तो उसमें कमियां तलाशने के बजाय आपको उसे पूरी लगन के साथ करना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों के प्रति बहुत ही अलर्ट रहना होगा, क्योंकि इस सप्ताह बैड एनर्जी आपके प्रभावित करने की कोशिश करेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

यह समय कर्मक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बहुत अच्छा चल रहा है, इसलिए आपके पास अच्छा मौका है कि आप आने वाले हर चैलेंज को स्वीकार कर आगे बढ़े, जो कि आपके लिए फायदेमंद होगा। मार्ग कठिन है परंतु आने वाला समय काफी सुख देने वाला होगा। यह सप्ताह यदि आपके मन में किसी भी विषय का गहराई में जाकर अध्ययन करने का मन में विचार आए, तो यह समय अध्ययन के लिए बहुत उपयुक्त है। आपको अपने पारिवारिक जीवन में बहुत ही प्रसन्नता व प्रफुल्लता का माहौल रखना है, साथ ही इस सप्ताह किसी भी प्रकार के आपसी तनावों को बहुत अधिक तूल नहीं देना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आपके कर्मक्षेत्र में कुछ लोगों को आपकी उन्नति से ईर्ष्या उत्पन्न होगी, वे आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं, परन्तु आपको उन व्यवधानों से विचलित नहीं होना है, बल्कि समझना है कि ईर्ष्या भी सफलता का एक पहलु है। वीकेंड के आस-पास कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती है, जो आपको थोड़ा सा निराश कर दे। लेकिन आपको उसको लेकर बिल्कुल मूड खराब नहीं करना है। ग्रहों की स्थिति आपको मित्रों के प्रति बहुत ईमानदार और निश्छल बना रही है। आपके सहयोग से मित्रों को बल प्राप्त हो रहा है और यह बल प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आपके लिए भाग्यवृद्धिदायक है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य है, न कुछ बहुत बड़ा हो रहा है न बहुत खराब, लेकिन फिर भी हम लोग इसको बेहतर करने का प्रयास करेंगे। ग्रहों के हिसाब से यदि प्लान करें तो इस सप्ताह आपको सबसे पहले मित्रों के प्रति समर्पण बढ़ाना होगा। अपने उच्चाधिकारियों या बॉस के मन पर अपनी शाख बनाने का समय है। हर चैलेंज को स्वीकार करते हुए आपको आगे बढ़ना होगा। सरकारी अधिकारी के साथ नोक-झोंक की स्थिति बने तो उसे टाल दीजिए, क्योंकि विवाद होने पर आपको ही भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

वीक्ली प्लान बनाते समय आपको ध्यान रखना होगा कि यह सप्ताह ज्ञान के आसपास ही रहेगा। यदि आप ज्ञान के आदान-प्रदान से संबंधित कार्य करते हैं, तो आपके लिए यह सप्ताह शुभ है। छोटे-भाई बहनों को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन भी चिंतित रहेगा। अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्ति के माध्यमों को खोजना होगा। कुछ ऐसे नियम बनाएं कि प्रतिदिन कोई अच्छी पुस्तक या अच्छे विचारों का अध्ययन करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

प्रोफेशन के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको इंसेटिंव मिल सकता है या सैलरी भी बढ़ सकती है। वाणी बहुत मधुर रखते हुए अपने काम को करते चलिए। जितना मीठा बोलेगें उतना मीठा फल प्राप्त होगा। मानसिक उलझनें दिमाग में ज्यादा है। बेकार के विचार दिमाग में न लाएं। अतः स्वयं को बिजी रखते हुए दिमाग को बेकार की बातों से दूर रखें। इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget