एक्सप्लोरर

संक्रमण थामने के लिये वाराणसी में वीकेंड लॉक डाउन, पढ़ें किन्हें मिलेगी छूटे-क्या होगी पाबंदियां

वाराणसी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. जिसके बाद जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की हैं. इसके तहत वीकेंड लॉक डाउन का निर्देश दिया गया है.

वाराणसी:  वाराणसी में बढ़ते कोरोना को देखते हुए प्रशासन की नई गाइडलाइन जारी हुई हैं. इसके तहत शहर में वीकेंड लाकडाउन का निर्देश दिया गया है. वहीं, वाराणसी के सम्पूर्ण क्षेत्र में 15 अप्रैल की रात्रि से तीन मई की सुबह तक ये आदेश प्रभावी रहेंगे. कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये व्यापारियों की सहमति से जिले में प्रत्येक शनिवार व रविवार को सभी प्रकार की दुकान, मॉल, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बार, आबकारी दुकानें बंद रहेंगे.
 

इस तरह होंगे निर्देश

इस सप्ताहांत के दौरान दौरान दूध, सब्जी, ब्रेड, फल आदि सामान बेचने की दुकानें पूर्वान्ह 10.00 बजे तक खोली जा सकती हैं. केन्द्र सरकार, राज्य सरकार के सभी कार्यालय, बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि पर यह आदेश लागू नहीं होगा. वीकेंड लॉक डाउन के दौरान जिन लोगों की पारिवारिक कार्यक्रमों की अनुमतियां पूर्व में जारी हो गई हैं, वे इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे.
 
इस दौरान यात्रियों मरीज, कोविड टेस्ट कराने वाले व्यक्तियों तथा वैक्सीनेशन कराने वाले व्यक्तियों के आवागमन व इनके वाहनों/टैक्सी/ऑटो/व ई-रिक्शा पर प्रतिबंध नहीं होगा. 

रात 8 बजे से सुबह सात बजे तक प्रतिबंध

15 अप्रैल में दिये गये निर्देशों के क्रम में आम लोगों व उनके वाहनों का आवागमन व जनसामान्य का घर से बाहर निकलना व सभी व्यापारिक व व्यवसायिक गतिविधियों को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रतिबंधित किया जाता है. इस दौरान रात्रि 8.00 बजे से सुबह 7 बजे तक बार व आबकारी दुकानें भी बंद रहेंगे. सुबह की दूध सप्लाई व सब्जी मंडी व रात्रि कालीन दवा की दुकानें इस प्रतिबंध से मुक्त होंगे. नाइट शिफ्ट के सरकारी कर्मचारी अपने कर्मचारी पहचान पत्र के साथ और सभी शहर से गुजरने वाले मालवाहक वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे.
 

धार्मिक स्थलों पर पाबंदी

यह प्रतिबंध धार्मिक स्थलों पर भी लागू रहेगा. लिहाजा रात आठ बजे के बाद किसी भी जनसामान्य का धार्मिक स्थलों के आसपास या धार्मिक स्थलों के अन्दर जाना प्रतिबंधित किया जाता है. 

आटो व ई-रिक्शा में अधिकतम चार व्यक्तियों से अधिक सवारियों को बैठाने पर प्रतिबंध रहेगा. जिले में प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य लगाएगा व दो गज सोशल डिस्टेन्सिंग का प्रत्येक जगह पालन करेगा. साथ ही महामारी अधिनियम के अन्य प्रावधानों का पालन करेगा. इसका उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही बढ़ाई जाएगी.

ये भी पढ़ें.

कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच रमजान का पहला जुमा आज, यूपी में एक साथ पांच लोग ही पढ़ सकते हैं नमाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget