एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में आज मौसम रहेगा सुहाना, इन इलाकों में छाए रहेंगे बादल, उत्तराखंड में भी बारिश, जानें- अपडेट

UP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार-पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है हालांकि अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.

Weather Today In UP: उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में हुई बारिश की वजह से मौसम बेहद सुहावना हो गया है. लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है और मई के महीने में लोग ठंडे मौसम को इंजॉय कर रहे हैं पिछले कुछ दिनों में यूपी के तमाम जनपदों में बारिश हुई. वहीं रविवार को भी पश्चिमी यूपी के कई इलाकों मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्के बादल देखे जा सकते हैं वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. 

अप्रैल की तरह इस बार मई महीने की शुरुआत भी मौसम की मेहरबानी के साथ हुई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से यूपी के ज्यादातर इलाकों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. आने वाले चार-पाच दिनों में यूपी का मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है, जिसके चलते यहां के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है और अधिकतम तापमान में बड़े स्तर पर ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. 

राजधानी लखनऊ के मौसम का हाल

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में इजाफा हुआ है, सोमवार को यहां हल्के बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. लखनऊ में आज दिन में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं दिल्ली से सटे जनपदों गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और आज 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. 

उत्तराखंड में आज बारिश की संभावना

उत्तराखंड की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों और राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है. कहीं-कहीं आकाशीय बिजली के चमकने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है. 9 मई को भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं कहीं हल्की से हल्की वर्षा, गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना, राज्य के बाकी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा. 10 और 11 मई को भी राज्य में मौसम के शुष्क रहने के संभावना जताई गई है. 

ये भी पढ़ें- PFI के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खंगाल रही ATS, फोन-लैपटॉप की होगी जांच 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में शिक्षा सुधार का नया अध्याय, योगी सरकार ने 33401 पदों पर की बंपर शिक्षक भर्ती
यूपी में शिक्षा सुधार का नया अध्याय, योगी सरकार ने 33401 पदों पर की बंपर शिक्षक भर्ती
पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हिंदू परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM योगी देंगे भूमिधरी अधिकार पत्र
पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हिंदू परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM योगी देंगे भूमिधरी अधिकार पत्र
UP News: योगी सरकार ने पेश की मिसाल, राजस्व प्रशासन के तीन अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती
योगी सरकार ने पेश की मिसाल, राजस्व प्रशासन के तीन अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
Watch: IPL 2026 का सुपर सिक्स चैलेंज जीते जितेश शर्मा, लगाया 109 मीटर का छक्का; देखें कौन रहा नंबर-2
IPL 2026 का सुपर सिक्स चैलेंज जीते जितेश शर्मा, लगाया 109 मीटर का छक्का; देखें कौन रहा नंबर-2
Deool Band 2 BO Day 11: मराठी फिल्म 'देऊल बंद 2' ने किया कमाल, 50 करोड़ के पार हुई फिल्म, कमा चुकी 400% प्रॉफिट!
मराठी फिल्म 'देऊल बंद 2' ने किया कमाल, 50 करोड़ के पार हुई फिल्म, कमा चुकी 400% प्रॉफिट!
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
Embed widget