एक्सप्लोरर

PFI के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खंगाल रही ATS, फोन-लैपटॉप की होगी जांच

ATS Raid: परवेज और रईस पीएफआई की कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का काम करते थे. सीएए एनआरसी आंदोलन के दौरान रईस अहमद का संपर्क असम और अन्य राज्यों के पीएफआई के लीडर से था.

ATS Raid in UP: यूपी एटीएस (UP ATS) ने बीते 16 घंटे से लगातार चल रही छापेमारी के दौरान पीएफआई (PFI) के सक्रिय सदस्य परवेज अहमद और रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था. इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से 70 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पकड़े गए सभी लोग पीएफआई से जुड़े रह चुके हैं और अब भी संदिग्ध गतिविधियों में उनकी संलिप्तता मिली है.

एटीएस ने शनिवार शाम से पीएफआई के पूर्व सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत की थी. लंबे समय से फरार पीएफआई के सक्रिय सदस्य परवेज और रईस को एटीएस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया. परवेज और रईस पीएफआई के सदस्य अब्दुल्ला सऊद अंसारी के साथी हैं. अब्दुल्ला को एटीएस ने बीते वर्ष वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. अब्दुल्ला के साथ ही परवेज और रईस के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी. हालांकि, दोनों को पकड़ा नहीं जा सका था. 

दोनों पर 50-50 हजार का इनाम

परवेज और रईस पीएफआई की कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का काम करते थे. सीएए एनआरसी आंदोलन के दौरान रईस अहमद का संपर्क असम और अन्य राज्यों के पीएफआई के लीडर से था. रईस पीएफआई द्वारा संचालित देश विरोधी गतिविधियों में भी सक्रिय रहता था. दोनों आरोपी दिल्ली, यूपी, केरल समेत देश के विभिन्न राज्यों में होने वाली गोष्ठियों और कार्यशाला में शामिल होकर ट्रेनिंग भी लेते थे. इसके बाद पीएफआई के कैडर का विस्तार करने के लिए युवाओं का माइंडवॉश करके उन्हें संगठन में शामिल कराते थे. दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था.

एटीएस की 30 टीमों ने की छापेमारी

परवेज और रईस की गिरफ्तारी के साथ ही यूपी एटीएस ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ लखनऊ में भी कई ठिकानों पर दबिश देकर पीएफआई के पूर्व सदस्यों को हिरासत में लिया है. एटीएस ने यूपी के विभिन्न जनपदों में पीएफआई से जुड़े रहे 211 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया था. चिन्हित व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए एटीएस की 30 टीमों को लगाया गया था. एटीएस की नोएडा, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, लखनऊ, बहराइच, गोरखपुर, वाराणसी और आजमगढ़ की फील्ड यूनिट ने शनिवार शाम से छापेमारी शुरू की.

जांच में जुटी एटीएस

इन टीमों ने शामली से 11, गाजियाबाद से 10, लखनऊ से 9, वाराणसी से 8, बिजनौर से 5, मेरठ से 4, मुजफ्फरनगर, आजमगढ़, बाराबंकी से 3-3, कानपुर, देवरिया बहराइच से 2-2, सीतापुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर से 1-1 संदिग्ध को पकड़ा है. पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. एटीएस सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए लोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल थे. उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटीज का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप जैसे तमाम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की पड़ताल की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव के रोड शो से BJP को फायदा? राहुल गांधी से भी मिला लाभ, बीजेपी नेता का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget