एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में तेज धूप ने किया परेशान, फिलहाल राहत के आसार नहीं, यहां होगी बारिश, जानें- अपडेट

Weather Update Today: अगस्त महीने में झमाझम बारिश के बाद अब सितंबर में गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाईए. मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते पश्चिमी यूपी में धूप खिली रहेगी.

Weather Today in UP: अगस्त के महीने की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई थी, लेकिन सितंबर के महीना आते-आते मानसून टाटा-बाय बाय बोल दिया है. प्रदेश में एक बार फिर से लोगों को गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है. दोपहर में तेज धूप हो रही है जो लोगों का पसीना निकाल रही है. परेशान लोग अब घरों में ही रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकल रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा, फिलहाल लोगों को कोई खास राहत मिलने नहीं वाली है. 

यूपी में आज 31 अगस्त को भी एक या दो जगह पर ही हल्की फुल्की बारिश हो सकती है, बाकी पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और बारिश के फिलहाल कोई आसार नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज पश्चिमी यूपी के तमाम जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है जबकि पूर्वी यूपी के एक या दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. ऐसे में आज के दिन लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ेगा.  

इन इलाकों में हल्की बारिश

पूर्वी यूपी के लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर जनपदों में एक या दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इस बार सितंबर के महीने की शुरुआत ऐसे ही मौसम के साथ होगी. अगले चार दिनों तक पश्चिमी यूपी के तमाम जनपदों में खिली धूप निकलेगी और पूर्वी यूपी के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है. 

अब लोगों को सताएगी गर्मी

पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक तापमान आगरा ताज में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 चुर्क में रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का आसार नहीं है. यानी अब लोगों को गर्मी सताएगी, फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं है. 

UP News: लखनऊ में जनता दर्शन में CM योगी बोले- 'परेशान करने वालों को नहीं बख्शेंगे', बच्चों को दी चॉकलेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget