एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में गर्मी का कहर जारी, अगले दो दिन लू की चेतावनी, 52 जिलों में यलो अलर्ट

UP Weather Today: यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्से लू की चपेट में हैं. मंगलवार को नोएडा में हुई बारिश भी बेअसर रही.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अब गरमी अपने तेवर दिखाने लगी है. सुबह से ही गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते लोगों का पसीना निकल रहा है. प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में हैं. मंगलवार शाम को नोएडा गाजियाबाद में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली लेकिन, उसका भी खास असर होते नहीं दिख रहा है. प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. वहीं कई जिलों में हीटवेव परेशान कर सकती है. 

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी अपने ओर तेवर दिखाएगी. बुधवार को भी ज्यादातर हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है. बुधवार को भी सोनभद्र से बलिया, कुशीनगर, बांदा, चित्रकूट और लखीमपुर खीरी जैसे इलाकों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले 48 घंटों में प्रदेश के 52 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का अनुमान है. 

52 जिलों में लू का यलो अलर्ट
प्रदेश में अगले दो से तीन दिन में मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, जालौन, झाँसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, फ़तेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, अमेठी, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, संतकबीर नगर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर अयोध्या, गोंडा, जौनपुर, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, चंदौली, बलिया, देवरिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर समेत 52 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. 

यूपी में अप्रैल के महीने में ही पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में कानपुर में सबसे अधिक 41.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी लखनऊ में तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. ज़्यादातर जनपदों में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान मुज़फ़्फ़रनगर में 20.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. ऐसे में लोगों को अपना खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है. 

मंगलवार शाम को दिल्ली से सटे नोएडा में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली, लेकिन इसका भी ख़ास असर देखने को नहीं मिला. आज सुबह से ही एक बार फिर सूरज अपने तेवर दिखाने लगा है.

अमेठी में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू! तस्वीरों में देखिए घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget