एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं का कहर, कोहरे की चादर से ढका दिल्ली-एनसीआर

उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं का कहर ,कोहरे की चादर से ढाका दिल्ली-एनसीआर। कोहरे की वजह से जीरी विजिबिलिटी रही। सड़कों पर वाहन भी रेंगते हुए नजर आए।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में दिखाई दे रहा है। दिल्ली से सेट नोएडा और उत्तर भारत के कई शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण जीरो विजिविलिटी रही, जिस कारण लोगों को एक हाथ की दूरी तक का नजर नहीं आ रहा। घना कोहरे ने रेल, हवाई से लेकर सड़क यातायात को भी प्रभावित कर रखा है। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण 22 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार को हुई बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों का मौसम ऐसा हो गया है। बुधवार सुबह दिल्ली में  न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में सुबह सात बजे तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन राज्यों में 24 घंटे तक घना कोहरा छाए रहने के आसार
 दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
मौसम की इस अंगड़ाई ने एक बार फिर से उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। बीते दिनों आसमान साफ होने के बाबजूद शाम होते-होते रामपुर में कोहरे ने दस्तक देना शुरू कर दिया और देर रात पूरा शहर बर्फ की सफ़ेद चादर में ढक गया। बहरहाल, इन बर्फीली हवाओं ने पूरे माहौल को बदल दिया है। यूपी के रामपुर जिले में कोहरे ने पूरे शहर और हाईवे को अपनी चपेट में लिया है।
हाईवे से गुजर रहे ट्रक ड्राइवर सिराज के अनुसार, कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम है, जिसके कारण ट्रक अंदाजें से चला रहे हैं। वहीं, इस मौसम में ड्राइविंग के चैलेंज के बारे में पूछने पर ट्रक ड्राइवर ने कहा ये एक जंग है और जंग से लड़ना हमारा काम है। वहीं, हाईवे पर एक टी स्टॉल जो शहर की खास चौराहे पर मौजूद है उसके दुकानदार से मौसम के हाल पर चर्चा की तो दुकानदार वकार ने बताया कि शहर के हर चौराहे होने के बावजूद भी, वहां न यात्री हैं ना कोई खरीदार आता है सामने से आ रही गाड़ियां भी कोहरे के कारण नहीं लिख पा रही हैं ठंड की वजह से सवारी भी कम है आधी रात गुजरने के बाद भी दुकानदारी कुछ नहीं हो पा रही है।इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ठंड और कोहरे ने किस कदर आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूसा दान पर बेसिक शिक्षा अधिकारी बोलीं, 'यह पूरी तरह से स्वैच्छिक, किसी शिक्षक पर दबाव नहीं'
भूसा दान पर बेसिक शिक्षा अधिकारी बोलीं, 'यह पूरी तरह से स्वैच्छिक, किसी शिक्षक पर दबाव नहीं'
Mathura Firing: ब्रज 84 कोस की परिक्रमा में भयंकर गोलीबारी, भंडारे की जगह और व्यवस्था पर था विवाद
ब्रज 84 कोस की परिक्रमा में भयंकर गोलीबारी, भंडारे की जगह और व्यवस्था पर था विवाद
करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन में उत्तराखंड की युवती गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज
करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन में उत्तराखंड की युवती गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज
Dehradun News: बकरीद पर मुस्लिम समुदाय की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें, 'इससे देश में...'
देहरादून: बकरीद पर मुस्लिम समुदाय की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें, 'इससे देश में...'

वीडियोज

Nagma Mirajkar और Ayaan Lal की dating rumours ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Vasudha: Vasudha-Dev के बीच शुरू हुआ रोमांस, खत्म हुआ फैंस का इंतजार!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो ने मचाया तहलका, राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चा फिर तेज (28.05.26)
यो यो हनी सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- भारी दवाइयों की वजह से हुए थे गंजे
NEET छात्रों के हक में Rajnath Singh का बड़ा कदम! | NTA | Dharmendra Pradhan | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget