एक्सप्लोरर

Gonda Flood: घाघरा का जलस्तर बढ़ने से बिगड़े हालात, पुल के ऊपर आया पानी, इलाके में दहशत

Ghaghra River Overflows: गोंडा में घाघरा नदी के उफनाने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. वहीं, गोंडा कटरा मार्ग पर पड़ने वाला पुल नदी में जद में आ चुका है.

Ghaghra River Overflows: गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. बाढ़ क्षेत्रों में रहने वालों में दहशत है. बांध और कटान की निगरानी के लिए बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है. जहां एक तरफ घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तो उसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं. गोंडा में टेढ़ी नदी में जल स्तर ऊपर होने से गोंडा कटरा मार्ग पर बने चंदवतपुर पुल और सड़क पर जलभराव की स्थिति है. सड़कों पर भारी वाहन सहित अन्य वाहन जान जोखिम में डालकर सड़क व पुल पार करने को मजबूर हैं. सहायक नदियों में जलकुंभी की साफ सफाई ना होने के चलते ऐसी हालात बने हुए. जब नदियों का जलस्तर बढ़ता है तो ऐसे हालात होते हैं. पिछले वर्ष टेढ़ी नदी में अधिक जलकुंभी होने की वजह से इन इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हुए थे और नदियों का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था.

पुल के ऊपर से बह रहा है पानी

घाघरा नदी का जलस्तर खतरे में निशान से ऊपर होने पर अन्य सहायक नदी में अब उफान पर हैं. टेढ़ी नदी के उफान के चलते सड़कों व पुल पर पानी आ गया है. पानी, चंदवतपुर घाट पुल से होकर पानी बह रहा है. बड़ी गाड़ियों के आवागमन से पुल पर संकट है. जान जोखिम में लेकर लोग पुल से आ जा रहे हैं. सहायक नदी टेढ़ी नदी में जलकुंभी की साफ सफाई ना होने से हाल और बदतर हो गये हैं. पिछले साल इन्हीं कारणों से कई गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये थे. 

24 बाढ़ चौकियों का किया गया अलर्ट

जिले में घाघरा नदी का जलस्तर ऊपर होने के बाद सहायक नदी भी उफान पर है और संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन एक्टिव मोड पर है. अपर जिला अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि, 24 बाढ़ चौकियों को एक्टिवेट कर दिया गया है. तरबगंज तहसील क्षेत्र के ऐली परसोली गांव के दो मजरे में बाढ़ जैसे हालात हैं. वहां लोगों को आने जाने के लिए नाव की व्यवस्था करा दी गई है. राहत सामग्री का वितरण करवा दिया गया है और कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में चंदापुर किटौली के पास हो रही कटान को देखते हुए बाढ़खंड व सिंचाई विभाग के अधिकारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं. संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले आसपास के गांव के 4 गांव की सूची भी तैयार कर ली गई है. बांध पर बचाव कार्य किया जा रहा है. संबंधित उप जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

Exclusive List: यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, जितिन प्रसाद और संजय निषाद का मंत्री बनना तय

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget