एक्सप्लोरर

वसीम रिज़वी की वसीयत: कब्रिस्तान में न दफनाना मुझे, श्मशान में हिन्दू परम्परा से जला देना

वसीम रिज़वी का कहना है कि मेरे मरने के बाद देश में शांति बनी रहे इसलिए मैंने वसीयतनामा लिख कर प्रशासन को भेज दिया है कि मेरा हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए.

Wasim Rizvi News: उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी की वसीयत चर्चा का विषय बनी हुई है. वसीयत में उन्होंने मरने के बाद अपना मृत शरीर कब्रिस्तान में दफनाने की जगह हिंदू रीति-रिवाज से श्मशान घाट पर जलाए जाने की इच्छा व्यक्त की है. उन्होंने अपनी वसीयत में डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती को मुखाग्नि देने का अधिकार दिया है. वसीम ने अपनी वसीयत को लेकर रविवार को एक वीडियो भी जारी किया है.

वीडियो में वसीम रिज़वी कह रहे हैं कि उन्होंने कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. रिज़वी का दावा था कि उक्त आयतें इंसानियत के प्रति नफरत फैलाती हैं. उनके इस कदम से मुसलमान नाराज़ हैं और उन्हें जान से मार देना चाहते हैं. मुसलमानों ने ऐलान किया है कि उन्हें किसी कब्रिस्तान में कोई जगह नहीं देंगे. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से वसीम की याचिका खारिज हो गई थी और 50 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगा था. तब से रिज़वी मुस्लिम संगठनों और मुस्लिम समुदायों के निशाने पर हैं. मुस्लिम संगठन उनकी गिरफ्तारी की भी मांग करते रहे हैं. मुस्लिम संगठनों का यह भी कहना है कि वसीम का इस्लाम और शिया समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है. मुस्लिम संगठन वसीम को चरमपंथी और मुस्लिम विरोधी संगठनों का एजेंट बताते हैं. मौलाना कल्बे जव्वाद लखनऊ में रैली करके वसीम रिज़वी की गिरफ्तारी की मांग भी कर चुके हैं.

वसीम का कहना है कि उनका गुनाह है कि उन्होंने पैग़ंबर ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद पर एक किताब लिखी है इसीलिए कट्टरपंथी उन्हें मार देना चाहते हैं. देश और दुनिया में उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. कोई गर्दन काटने की धमकी देता है तो कोई उनकी मौत पर इनाम देने की बात कर रहा है. वसीम रिज़वी को मरने के बाद कब्रिस्तान में जगह न देने का भी एलान किया गया है.

मेरा हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए- वसीम रिज़वी

वसीम रिज़वी का कहना है कि मेरे मरने के बाद देश में शांति बनी रहे इसलिए मैंने वसीयतनामा लिख कर प्रशासन को भेज दिया है कि मेरा हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए. वसीयतनामा में उन्होंने लिखा है कि मेरा मृत शरीर मेरे हिंदू दोस्त जो लखनऊ में हैं, उनको दे दिया जाए और चिता बनाकर मेरा अंतिम संस्कार कर दिया जाए. चिता में अग्नि हमारे यति नरसिंहानंद सरस्वती जी देंगे. इस काम के लिए मैंने उनको अधिकृत किया है. जबसे वसीम रिजवी की किताब आई है, मुस्लिम समुदाय उनका खिलाफ विरोध कर रहा है.

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand Election 2022: क्या उत्तराखंड में कांग्रेस का बिना चेहरे के विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला हरीश रावत के लिए झटका है?

Jal Nigam Recruitment Scam: आजम खान की लखनऊ की CBI कोर्ट में कराई गई पेशी, सीतापुर जेल लौटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget