एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन बिल 2025: भदोही में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, सोशल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नजर

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कहा कि पीएससी और पुलिस बल की कई टीमों को सुरक्षा में लगाया गया है. ईद शांति पूर्वक ढंग से बीत गई है. रामनवमी भी शांति पूर्वक में बीत जायेगा.

Waqf Amendment Bill 2025: यूपी के भदोही जिले में नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों में वक्फ बिल पास होने पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए है. भदोही के संवेदनशील, अति संवेदनशील इलाकों में प्रशासन और पुलिस ने दलबल के साथ फ्लैग मार्च किया है. वक्फ बिल को लेकर एडिशनल एसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस बल पहले से ही मुस्तैद है और सभी खुफिया विभागों को भी गोपनीय रूप से लगाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से विवाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, इसीलिए सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे शहर में लगातार फ्लैग मार्च कर आम जनता में भयमुक्त वातावरण का संदेश भी दिया जा रहा है.

वहीं भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने समूचे जनपद में दल-बल के साथ फ्लैग मार्च किया है. इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने सर्किल के सीओ और एसडीएम के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायशुमारी की. मुस्लिम धर्मगुरूओं से भी मुलाकात कर शांति व्यवस्था का संदेश दिया है. अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की. उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेगी. साथ ही चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

क्या बोले अधिकारी
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कहा कि पीएससी और पुलिस बल की कई टीमों को सुरक्षा में लगाया गया है. ईद शांति पूर्वक ढंग से बीत गई है. रामनवमी भी शांति पूर्वक में बीत जायेगा. वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर फिलहाल भदोही जिले में किसी प्रकार का कोई हलचल नहीं है, सोशल मीडिया सेल के द्वारा भी सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है. अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुछ लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है, अगर उनके द्वारा कोई अनैतिक गतिविधि प्रकाश में आती है तो कठोर कार्रवाई की जायेगी. 

सीएम योगी के हाथों मिलेगा 2842 करोड़ रुपये का नवरात्र उपहार, एथेनॉल उत्पादन का हब बनाने की तैयारी

वहीं पुलिस विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है. वक्फ बिल संशोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय से भदोही जनपद को दिशा निर्देश मिले है जिसको लेकर जिलाधिकारी विशाल सिंह द्वारा लगातार शांति व्यवस्था की अपील कर मुस्लिम और हिन्दू समाज को भयमुक्त रहने की बात कही गई है.

वहीं उपजिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी ने कहा है कि वक्फ बिल संशोधन के बाद सदन के दोनों सदनों में पास होकर राष्ट्रपति के यहां गया है, यहां भदोही में वक्फ की सारी संपत्तियों को भी चिन्हित किया जा रहा है. SDM ने कहा कि यहां जुमे की नमाज शांति पूर्वक पढ़ी गई है. किसी को भी समुदाय को डरने की जरूरत नहीं है और कोई भी वर्ग कानून को अपने हाथ में न लें, फिलहाल यहां स्थिति सामान्य और सौहार्दपूर्ण बना हुआ है.

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget