एक्सप्लोरर

लखनऊ: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

50 हजार के इनामी बदमाश शमीम हसन को एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पास से 9 एमएम पिस्टल की पिस्टल, कारतूस, स्कूटी व मोबाइल फोन बरामद हुए है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने शनिवार को राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र से इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) अमिताभ यश ने बताया कि कुख्यात बदमाश मोहम्मद शमीम हसन को राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

अमिताभ यश ने बताया कि बदमाश मोहम्मद शमीम हसन किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लखनऊ आ रहा था। एसटीएफ की टीम को सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम नटकुर पुलिया के पास पहुंची। थोड़ी देर बाद एक शख्स स्कूटी से आकर वहां रुका। मुखबिर ने बताया कि स्कूटी से आया व्यक्ति ही मोहम्मद शमीम हसन है।

लखनऊ: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम ने स्कूटी से आ रहे व्यक्ति को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान खुद को घिरा हुआ देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश की फायरिंग का जवाब देते हुए पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद घायल बदमाश को सीएचसी, सरोजनीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आशियाना स्थित लोकबन्धु अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

लखनऊ: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान मोहम्मद शमीम हसन के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान बदमाश ने बताया कि वह वर्ष 2004 से आपराधिक वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। उन्होंने बताया कि बदमाश शमीम हसन कानपुर में चमनगंज क्षेत्र के सईदाबाद का निवासी है। उसके पास से एक नौ एमएम पिस्टल, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस समेत अन्य सामना बरामद किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, मिर्जापुर से शुरू करेंगी सियासी पारी?
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, मिर्जापुर से शुरू करेंगी सियासी पारी?
युवाओं को नशे से बचाने के लिए योगी सरकार सख्त, तत्काल एक्शन के निर्देश
युवाओं को नशे से बचाने के लिए योगी सरकार सख्त, तत्काल एक्शन के निर्देश
UCC का संजय निषाद ने किया समर्थन, कहा- महिलाओं को होगा सबसे ज्यादा फायदा
UCC का संजय निषाद ने किया समर्थन, कहा- महिलाओं को होगा सबसे ज्यादा फायदा
गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज
गोंडा हत्याकांड के बीच माता प्रसाद पांडे से मिले संजय निषाद, सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गणेश चतुर्थी पर ट्रंप के राजदूत सर्जियो गोर मुंबई पहुंचे, बोले- 'लालबागचा राजा...'
गणेश चतुर्थी पर ट्रंप के राजदूत सर्जियो गोर मुंबई पहुंचे, बोले- 'लालबागचा राजा...'
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, मिर्जापुर से शुरू करेंगी सियासी पारी?
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, मिर्जापुर से शुरू करेंगी सियासी पारी?
'बिना किसी हिचकिचाहट के...', न्यायधीशों के खिलाफ शिकायतों पर क्या बोले CJI सूर्यकांत
'बिना किसी हिचकिचाहट के...', न्यायधीशों के खिलाफ शिकायतों पर क्या बोले CJI सूर्यकांत
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
विपक्ष ताकता रहा, CM विजय ने ब्रिटेन में सेट कर दिया गेम, अब होगी नोटों की बारिश
विपक्ष ताकता रहा, CM विजय ने ब्रिटेन में सेट कर दिया गेम, अब होगी नोटों की बारिश
दिल्ली से अब मानसून की होगी विदाई! 19 सितंबर से बदलने वाला है मौसम
दिल्ली से अब मानसून की होगी विदाई! 19 सितंबर से बदलने वाला है मौसम
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव
Embed widget