एक्सप्लोरर

Kalyan Singh News: कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने VVIP पहुंचेंगे, सीएम समेत केंद्रीय मंत्री, सांसद हो सकते हैं शामिल

VVIP In Kalyan Singh Last Rites: कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने तमाम बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे.

Kalyan Singh Last Rites: भारतीय जनता पार्ट के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का अंतिम संस्कार नरौरा (Narora) स्थित गंगा किनारे बंसी घाट पर किया जाएगा, ये बुलंदशहर जिले में आता है. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार के अनेक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के शामिल होने के संभावना है. इसे लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई हैं. नरौरा में VVIP के लिए चार हेलीपैड भी बनाए गये हैं. कल्याण सिंह के निधन की खबर के बाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय समेत बड़े अफसर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में लगे हैं.

व्यवस्था में जुटा प्रशासन

वहीं, एडीएम डॉ. प्रशांत भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि, नरौरा गंगा किनारे स्थित गेस्ट हाउस में VVIP के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. नरौरा में बांसी घाट के निकट शीश महल गेस्ट हाउस की साफ-सफाई कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है.

बंसी घाट पर होगा अंतिम संस्कार
कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके पैतृक गांव अतरौली में रखा गया है. इसके बाद पार्थिव शरीर को बुलंदशहर के नरौरा में स्थित बच्चा पार्क में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां स्थानीय और बाहर से आने वाले लोग श्रद्धा-सुमन अर्पित कर सकेंगे. घाट पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नरौरा पहुंचे

आपको बता दें कि, नरौरा में पूरे विधि-विधान और राजकीय सम्मान के साथ कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है. वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नरौरा के बंसी घाट पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन लोगों के लिए प्रेरणा है. बाबू जी के विराट व्यक्तित्व को शब्दों की सीमा में बांधा नहीं जा सकता है.

ये भी पढ़ें.

 Kalyan Singh News: डिप्टी सीएम का ऐलान, कल्याण सिंह के नाम पर होगी राम मंदिर जाने वाली सड़क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget