एक्सप्लोरर

UP Election: छठे चरण के मतदान के लिए प्रशासन ने कसी कमर, गोरखपुर में की गईं ये खास तैयारियां

UP Election 2022: छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होना है. जिसके लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है. गोरखपुर में प्रशासन ने चुनाव को सुचारू रूप से चलाने लिए तैयारियां कर ली हैं.

UP Election 2022: छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होना है. गोरखपुर में भी पोलिंग पार्टियां बुधवार को सुबह 8 बजे से ही रवाना होना शुरू हो गई हैं. देर रात तक ये सिलसिला जारी रहेगा. गोरखपुर में 2077 पोलिंग बूथों पर 3 मार्च को मतदाता अपना वोट डालकर प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला करेंगे. चुनाव को लेकर प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की हैं. चुनाव को शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौब‍ंद इंतजाम किए गए हैं. 

पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया

गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के अलग-अलग संकायों में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए टेबल लगाई गई हैं. पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का सिलिसिला बुधवार को सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गया. चुनाव प्रचार थमने के साथ ही शराब की दुकानों को भी 3 मार्च की शाम तक के लिए बंद कर दिया गया है. गोरखपर की नौ सीटों पर होने वाले मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है. जिसके लिए 2077 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जहां सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है.  

जिला निर्वाचन अधिकारी का संदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने चुनाव प्रचार थमने के बाद सभी प्रत्याशियों को संदेश जारी किया और कहा कि अब किसी भी प्रकार से चुनाव प्रचार न करें. जो प्रत्याशी प्रचार करते देखे गए. उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. गोरखपुर जिले की 9 सीटों पर 109 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. तीन मार्च को मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा. वोटर के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 11 अन्य पहचान पत्रों में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकता है. जो वोटर शाम छह बजे तक लाइन में लग जाएंगे, वे सभी वोट देंगे. भले ही टाइम थोड़ा ज्यादा क्यों न हो जाए. 

पूरे गोरखपुर में कुल 35,91,640 मतदाता है, जिनमें पुरुष मतदाता की संख्या 19,40,307 है. महिला मतदाता 16,51,053 है जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 280 है. आईए आपको गोरखपुर की नौ विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी देते हैं जो इन सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे.  

विधानसभाओं में  मतदाताओं की संख्या  

कैंपियरगंज -  पुरुष- 2,05,131,  महिला-1,77,466,  अन्य-36,  कुल मतदाता 3,82,633

पिपराइच - पुरुष- 2,20,222,  महिला- 1,85,837,  अन्य- 49,  कुल मतदाता- 4,06,108

गोरखपुर शहर - पुरुष- 2,47,894, महिला- 2,15,949, अन्य- 80, कुल मतदाता- 4,63,923

गोरखपुर ग्रामीण -पुरुष- 2,25,155,  महिला-1,93,515, अन्य=25, कुल मतदाता=4,18,695

सहजनवां - पुरुष- 2,05,582, महिला- 1,72,670,  अन्य-17,  कुल मतदाता- 3,78,269

खजनी - पुरुष- 2,05,098,  महिला-1,73,556,  अन्य-11,  कुल मतदाता- 3,78,665

चौरीचौरा - पुरुष- 1,91,046, महिला- 1,63,050,  अन्य-42,  कुल मतदाता-3,54,138

बांसगांव -पुरुष- 2,08,353, महिला- 1,71,782, अन्य-16,  कुल मतदाता- 3,80,151

चिल्लूपार -पुरुष- 2,31,826, महिला-1,97,228, अन्य- 04, कुल मतदाता- 4,29,058

पोलिंग बूथ में मतदान के लिए पहले पहचान पत्र दिखाना होगा, अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो चुनाव आयोग द्वारा मान्य इन पहचान पत्रों को दिखाकर भी आप मत डाल सकते हैं. ये विकल्प हैं- मतदाता पहचान पत्र, आधारकार्ड, भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सरकार द्वारा कर्मचारियों को जारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं द्वारा जारी पहचान पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी उपाधि, फोटोयुक्त डिप्लोमा या मार्कशीट की मूल प्रति, दिव्यांगता प्रमाण पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget