एक्सप्लोरर

कैप्टन कोहली बोले- वेस्टइंडीज दौरा पंत के लिये प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा कि खुद को साबित करने के लिए ऋषभ पंत जैसे किसी खिलाड़ी के लिए बहुत अच्छा मौका है। 

लॉडेरहिल, भाषा। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के शुरूआती मुकाबले से पहले कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास तीनों प्रारूपों में अपनी क्षमता दिखाने का समय आ गया है।

अनुभवी महेन्द्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर स्पष्टता नहीं है जिससे पंत अब तीनों प्रारूपों में पसंदीदा विकल्प बन गए हैं और चयनसमिति द्वारा वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चुने जाने के बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी इस ओर इशारा किया था।

कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कहा, ‘‘यह ऋषभ पंत जैसे किसी खिलाड़ी के लिए बहुत अच्छा मौका है। अगर वह अपनी साख के मुताबिक खेलता है तो वह वास्तव में बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकता है, उसे इस स्तर पर अपनी क्षमता दिखानी होगी।’’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘हमें उसकी क्षमता के बारे में पता है और हम सभी चाहते हैं कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करे। एमएस धोनी का अनुभव हमेशा एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारक रहा है, लेकिन इन युवा खिलाड़ियों के लिए शानदार मौका है जिसके लिए उन्हें तैयार रहना चाहिए।’’

कोहली पहले ही कह चुके हैं कि यह दौरा श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा मौका है जो एकदिवसीय मैचों में भारत के मध्यक्रम में मौका बनाने के लिए दावा पेश करेंगे। पिछले महीने विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद टीम शनिवार को यहां होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये मैदान में उतरेगी।

कोहली ने कहा, ‘‘विश्व कप से बाहर होने के बाद पहले कुछ दिन काफी कठिन थे। जब तक टूर्नामेंट खत्म नहीं हुआ, तब तक हर बार जब हम जागते थे तो सुबह सबसे बुरा अहसास होता था। हम हालांकि पेशेवर हैं। हम उस हार से आगे बढ़ गये। हर टीम को आगे बढ़ना होता है।’’

यह भी पढ़ें: बदलाव के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया करेगी आगाज, शिखर पर रहेगी नजर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर

वीडियोज

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget