एक्सप्लोरर

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हनुमान गढ़ी के महंत से आध्यात्म पर की चर्चा, जानें क्या हुई बात

Virat Kohli in Ayodhya: विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रविवार को अयोध्या पहुंचे. राम लला के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. दोनों की एक झलक पाने के लिए लोगों में दीवानगी देखी.

Virat Kohli Anushka Sharma In Ayodhya: क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रविवार को अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. दर्शन के बाद दोनों ने हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर भी पूजा की और महंत संजय दास से  आशीर्वाद लिया. इस दौरान दोनों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अयोध्या पुलिस को ख़ासा मशक्कत करनी पड़ी. विराट और अनुष्का की एक झलक पाने के लिए लोगों में खासा दीवानगी देखने को मिली.

वहीँ मंदिर प्रशासन द्वारा दोनों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रीराम के प्रतीक के रूप में स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट किया.

महंत संजय दास से लिया आशीर्वाद

राम लला दर्शन के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. महंत ने उन्हें रामभक्ति और सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा बनाए रखने की प्रेरणा दी. संजय दास जी महाराज ने बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म के प्रति बहुत ही लगाव है. भगवान राम लला के दर्शन के बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी में भी आशीर्वाद लिया. उनके साथ आध्यात्म की भी कुछ चर्चाएं हुईं.

श्रद्धालु उत्सुक

अचानक मंदिर परिसर में विराट और अनुष्का को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालू काफी उत्सुक हो गए कुछ. लोग उनके फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश करने लगे.  दोनों ने दूर से ही हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया.

पहली बार अयोध्या पहुंचे

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार एक साथ अयोध्या धाम पहुंचे थे. इससे पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली और अनुष्का वृन्दावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में पहुंचे थे और आशीर्वाद लिया था.

आरसीबी से खेल रहे

विराट कोहली आईपीएल 2025 में आरसीबी की तरफ से खेल रहे हैं. इस बार प्लेऑफ में पहुँचने के बाद ट्रॉफी जीतने की उम्मीद बढ़ गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget