एक्सप्लोरर

नोएडा एसएसपी के कथित वायरल वीडियो से हड़कंप, हापुड़ एसपी करेंगे मामले की जांच

नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण के कथित वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। आला अधिकारियों ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुये त्वरित कदम उठाया है। पूरे मामले की जांच हापुड़ एसपी करेंगे

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण के कथित तीन अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। अब इस पूरे मामले सामने आ रहे षड़यंत्र की जांच का आदेश दिया गया है। इस मामले में वैभव कृष्ण के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को हापुड़ ट्रांसफर कर दिया गया है। हापुड़ में नोएडा के सेक्टर 20 थाने में दर्ज हुई इस एफआईआर की जांच होगी। हापुड़ के एसपी इस मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इसका पर्यवेक्षण आईजी रेंज मेरठ करेंगे। इस मामले पर आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने साफ कहा है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच पर अफसरों की निगाह है। वहीं दूसरी ओर इस वीडियो को बनाने और वायरल करने के षड्यंत्र में शामिल दोषियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर नागरिक संशोधन कानून के विरोध की आड़ में हुई हिंसा में उजागर हुए पीएफआई कनेक्शन पर जांच की जा रही है। प्रवीण कुमार ने कहा कि हिंसा वाले जिले में एसआईटी बलवाइयों की शिनाख्त कर रही है। बलवाइयों की शिनाख्त के बाद कार्रवाई होगी। हिंसा में जिसका नाम आएगा उस पर कार्रवाई होगी। शिनाख्त के बाद पीएफआई कनेक्शन तलाश किया जाएगा। फिलहाल पीएफआई के किसी भी ठिकाने पर छापेमारी नहीं की जा रही है, सिर्फ बलवाइयों की धरपकड़ का दौर जारी है।

वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

यूपी पुलिस में हड़कंप मचानेवाले इस प्रकरण में आईजी रेंज मेरठ आलोक सिंह से जांच रिपोर्ट मांगी गई हैं। पूरे मामले पर आईजी रेंज की रिपोर्ट सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि एसएसपी वैभव कृष्ण द्वारा मुख्यमंत्री को एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी गई थी लेकिन उन्हें यह रिपोर्ट अबतक नहीं मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम ऑफिस से गोपनीय रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के मुताबिक एसएसपी नोएडा ने मुख्यमंत्री को भेजी अपनी रिपोर्ट में आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगाए थे। वैभव कृष्ण ने इस मामले के पीछे ऐसे ही अफसरों को मुख्य साजिशकर्ता बताया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget