एक्सप्लोरर

मथुरा में फायर ब्रिगेड के एसआई और सिपाही को ग्रामीणों से पीटा, FIR दर्ज

यूपी के मथुरा जिले में गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से शनिवार को आग लग गई थी. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई मगर आग बुझ जाने के काफी देर बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों के साथ मारपीट की.

मथुरा: थाना गोवर्धन इलाके के गांव जुल्हैदी में शनिवार की दोपहर आग बुझाने के लिए देर से पहुंचे अग्निशमन दल पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा था. ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के एसआई और सिपाहियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की थी. इस दौरान पुलिस को देख आरोपी भाग गए थे. मामले को लेकर विभाग के एसआई ने गोवर्धन थाने में 3 नामजद और 12 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

फसल में लगी आग जुल्हैदी गांव में महावीर, बंसी, रामबाबू के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से शनिवार को आग लग गई थी. ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया था. जिस समय आग लगी उसी दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई मगर आग बुझ जाने के काफी देर बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची.

ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा दमकल कर्मियों के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने गाड़ी में बैठे एसआई किशन सिंह और अन्य कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी. पहले धक्का मुक्की की गई उसके बाद मारपीट की गई. गोवर्धन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

आरोपियों की तलाश जारी अब पूरे मामले को लेकर एसआई किशन सिंह की तहरीर पर गुड्डू, कलुआ, विजय और 12 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में आज शाम से बदल जायेगा मौसम, 8 अप्रैल तक बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज
'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget