एक्सप्लोरर

Basti: ग्राम विकास अधिकारी की जगह पति देख रहा पूरा कामकाज, BDO ने दिए जांच के आदेश

बस्ती में ग्राम विकास अधिकारी की जगह उनका पति पिछले तीन सालों से पूरा कामकाज देख रहा है. बीडीओ ने मामले में जांच की बात कही है.

ऐसा कई बार देखा गया है जब महिला प्रधान, पार्षद या फिर किसी अन्य पद पर काबिज महिला के बजाय उसका पति कामकाज देखता है. यूपी के बस्ती जिले में भी ऐसा मामला सामने आया है. सदर ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के तौर पूनम नाम की महिला तैनात हैं, लेकिन पिछले तीन सालों से पूनम के बजाय उनका पति देवव्रत पूरा काम देख रहा है. 

देवव्रत ही सदर ब्लॉक के आफिस में बैठता है. सिर्फ यही नहीं, देवव्रत सरकारी कागजों पर पत्नी की जगह खुद ही साइन कर देता है. देवव्रत गांवों के विकास कार्यों के मास्टर रोल पर भी साइन करता है. गांव में पत्नी की जगह जाकर सरकारी कामों की जांच पड़ताल भी करता है. मामला सामने आने के बाद जांच की बात कही जा रही है.

बता दें कि ग्राम विकास अधिकारी पूनम को 5 गांव का चार्ज मिला है. इन गांवों में भुअर सराय, कुसमौर, ओठगनपुर, भैंसनपुर और बक्सर शामिल हैं. आरोप है कि पिछले तीन सालों से पूनम का पति देवव्रत ही सचिव बनकर गांव-गांव जाता है और सरकारी कागजों पर साइन करता है. फर्जी सचिव को जब ब्लॉक में काम करते हुए पकड़ा गया तो पहले तो इनकार करता रहा. हालांकि जब उसको सरकारी अभिलेखों में साइन करने का वीडियो दिखाया गया तो उसने अपनी गलती स्वीकार की. हैरानी की बात है कि विभाग को कानों-कान इसकी खबर तक नहीं लगी. 

ब्लॉक के बीडीओ का कहना है कि ये मामला मेरे संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर सरकारी अभिलेखों में पत्नी की जगह पर पति साइन करता है तो ये गलत है. सचिव और उसके पति को बुलाकर मामले की जांच की जाएगी. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर सोनिया गांधी के आवास पर कल शाम 6 बजे होगी कांग्रेस सीईसी की बैठक

UP Election 2022: जानिए- BJP को हराने के लिए शिवपाल सिंह यादव का मंत्र क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget