एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जानिए- BJP को हराने के लिए शिवपाल सिंह यादव का मंत्र क्या है?

UP Elections: शिवपाल ने कहा, अब समय आ गया है कि समान विचारधारा वाले दल एक साथ मिलकर बीजेपी को सत्ता से हटाने का काम करें. बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण उद्योग धंधे बंद होने की कगार पर हैं.

UP Assembly Election 2022: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनने पर कानून बनाकर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. अपनी सामाजिक परिवर्तन यात्रा के तहत कौशांबी आए शिवपाल ने मंझनपुर तहसील के कोडर गांव में आयोजित जनसभा में कहा कि हमारी पार्टी की सरकार बनी, तो हम प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को कानून बनाकर सरकारी नौकरी देंगे. इसके अलावा हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और स्नातक बेरोजगार को स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे.

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा से गठबंधन ही नहीं बल्कि विलय करना भी चाहते हैं लेकिन अखिलेश यादव तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी से गठबंधन है. इसके बाद छोटी-छोटी सेक्युलर पार्टियां, समान विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन का प्रयास है. बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिये सभी सेक्युलर दलों को एक साथ आना चहिए.

अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात पर शिवपाल ने कहा कि अच्छी बात है, आगे भी हो बातें. अखिलेश यादव के बात न करने पर उन्होंने कहा कि, यह तो अखिलेश यादव ही जानें कि वह हमसे क्यों बात नहीं करना चाहते.

बीजेपी ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया- शिवपाल

शिवपाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा इस पार्टी (बीजेपी)के शासन में पूरे देश के मजदूर, किसान, नौजवान और व्यापारी परेशान हैं. किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 10 माह से आंदोलन कर रहे हैं. अब समय आ गया है कि समान विचारधारा वाले दल एक साथ मिलकर बीजेपी को सत्ता से हटाने का काम करें. शिवपाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों और फैसलों के कारण उद्योग धंधे बंद होने की कगार पर हैं और प्रदेश में बिजली का संकट बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल-डीजल पर सीएम योगी के मंत्री का बेतुका बयान, अखिलेश ने पूछा- थार में तो डीजल पड़ता है ना?

यूपी में 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, लखीमपुर हिंसा की जांच के लिए गठित SIT चीफ का भी नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget