एक्सप्लोरर

विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, ज्यादा खून बहने से हुई थी मौत

एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विकास के शरीर में कुल दस जख्म पाये गये.

कानपुर: कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि उसकी मौत अत्यधिक खून बहने की वजह से हुई. विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक हुई. इसमें पुष्टि की गयी है कि कुख्यात अपराधी को तीन गोलियां लगी थीं और तीनों ही गोलियां उसके शरीर के आर-पार हो गयीं थीं.

विकास कानपुर के निकट पुलिस की गोली से मारा गया था. विकास के शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों की टीम ने किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग करायी गयी. एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विकास के शरीर में कुल दस जख्म पाये गये.

अधिकारी ने बताया कि छह जख्म गोलियों के शरीर से आरपार होने के हैं जबकि अन्य चार जख्म शरीर के दाहिने हिस्से में हैं जो गोली लगने के बाद विकास के गिरने से हुए. उन्होंने बताया कि पहली गोली उसके दाहिने कंधे पर लगी जबकि बाकी दो गोलियां उसके सीने पर बांईं ओर लगी हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि विकास की मौत अत्यधिक खून बहने के कारण हुई.

रिपोर्ट के मुताबिक शरीर के दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में जख्म के साथ हल्की सूजन पायी गयी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हालांकि यह बात सामने नहीं आयी है कि गोली पास से चलायी गयी या दूर से या फिर कितनी दूर से चलायी गयी.

पुलिस की टीम दो और तीन जुलाई की दरमियानी रात्रि को विकास दुबे के यहां दबिश डालने गयी थी. पुलिस पर घात लगाकर हमला किया गया और उस हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गये.

पुलिस टीम पर हमले के बाद विकास और उसके साथी घटनास्थल से भाग गये. बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कानपुर पुलिस के साथ कथित मुठभेड़़ में विकास मारा गया.

एसटीएफ का कहना है कि जिस वाहन से विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से लाया जा रहा था, भारी बारिश के चलते वह कानपुर शहर के बाहरी हिस्से में पलट गया. विकास ने मौके से भागने की कोशिश की और पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे की तलाश में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे परिजन, '3 महीने से...'
बेटे की तलाश में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे परिजन, '3 महीने से...'
अयोध्याः राम मंदिर के कर्मचारियों की वेरिफिकेश प्रक्रिया तेज, परिवार की मांगी गई डिटेल
अयोध्याः राम मंदिर के कर्मचारियों की वेरिफिकेश प्रक्रिया तेज, परिवार की मांगी गई डिटेल
'कचौड़ी-पकौड़ी से बाहर नहीं निकल पा रहे अखिलेश', संजय निषाद ने कसा तंज
'कचौड़ी-पकौड़ी से बाहर नहीं निकल पा रहे अखिलेश', संजय निषाद ने कसा तंज
'मुस्लिम CM का ऐलान नहीं तो वोट नहीं' अखिलेश यादव पर बोले साजिद रशीदी
'मुस्लिम CM का ऐलान नहीं तो वोट नहीं' अखिलेश यादव पर बोले साजिद रशीदी

वीडियोज

Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात
Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात
Siwet Tomar ने Shahzad Poonawalla से Physical Confrontation पर तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
Embed widget