एक्सप्लोरर

Vasant Panchami के अवसर पर सीएम योगी ने संगम में लगाई डुबकी, उमड़ा आस्था का सैलाब

Vasant Panchami के अवसर पर सीएम योगी ने संगम में डुबकी लगाई। प्रयागराज में बसंत पंचमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धांलु संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। ऋतुराज बसंत के आगमन और विद्या की देवी सरस्वती की उपासना का पर्व बसंत पंचमी आज संगम नगरी प्रयागराज में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।  इस मौके पर प्रयागराज  के माघ मेले में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। आज पूरे दिन में यहां एक करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी आज सुबह गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की है। सीएम योगी के साथ यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

प्रयागराज में सुबह सात बजे तक ही बीस लाख से ज़्यादा श्रद्धालु गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी धारा में डुबकी लगाकर विद्या की देवी सरस्वती की आराधना कर उनसे ज्ञान व सदबुद्धि की कामना कर चुके हैं। संगम पर लगे माघ मेले के तमाम पंडालों में सरस्वती की पूजा और आरती कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश की जा रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते माघ मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।

बसंत पंचमी  के मौके पर प्रयागराज में संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। संगम की तरफ़ जाने वाला हर रास्ता श्रद्धालुओं की भीड़ से पटा पड़ा हुआ है। श्रद्धालु इस मौके पर मोक्षदायिनी गंगा और ज्ञान की देवी सरस्वती से अपनी मनोकामनाये मांग रहे हैं। बसंत पंचमी पर युवा वर्ग सरस्वती की कृपा बनी रहने और गृहस्थ सदबुद्धि की कामना कर रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, इस बार ग्रहों और राशियों के अनूठे संयोजन से स्नान व पूजा अर्चना का महत्व कई गुना बढ़ गया गया है। भारी भीड़ के चलते कई स्पेशल ट्रेनें व बसें चलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:

मां सरस्वती की अराधना का दिन है वसंत पंचमी, जानें क्या है पूजा विधि Uttar Pradesh LIVE News Updates : राजनीति से लेकर अपराध समेत पढ़ें प्रदेश की तमाम छोटी-बड़ी खबरें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget