एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, BHU की छात्रा के लिए की न्याय की मांग

BHU Rape Case: कांग्रेस ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर प्रदर्शन किया. पार्टी ने आरोप लगाया कि इस मामले में बीजेपी के लोग शामिल हैं, इसलिए सरकार ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही.

Varanasi Congress Protest: आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) छात्रा गैंगरेप मामले में विपक्ष सरकार पर पूरी तरह हमलावर है. कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर गुरुवार को भी प्रदर्शन किया. महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना हुई है और इसमें भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल से जुड़े हुए कार्यकर्ता मुख्य आरोपी हैं. भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व को चुप्पी तोड़नी चाहिए और सबके सामने माफी मांगनी चाहिए.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुराधा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आईआईटी बीएचयू छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना शर्मसार करने वाली है. हर एक विषय पर ट्वीट और उपदेश देने वाले बीजेपी शीर्ष नेता इस पर चुप क्यों हैं. गैंगरेप में तीनों आरोपी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे उन पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाया गया. इसीलिए बीजेपी नेताओं को जगाने के लिए बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.  

बीजेपी नेताओं के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बीजेपी नेता जागे और इस घटना के लिए पीड़ित छात्रा और पूरी काशी से माफी मांगे. आईआईटी बीएचयू छात्रा गैंगरेप मामले को लेकर आज बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं द्वारा वाराणसी के डाकघर पर बीजेपी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. 

मामले में तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

वाराणसी के बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा निवासी आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल के रूप में हुई है. तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में इसी महीने लागू हो सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड? वित्त मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget