एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी की छात्रा श्वेता का इसरो में हुआ चयन, अटल आवासीय विद्यालय से कर रही है पढ़ाई

UP News: वाराणसी के अटल आवासीय विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा श्वेता सत्ते को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जाने का मौका मिला है. श्वेता कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स की तरह बनना चाहती हैं.

Varanasi News: वाराणसी के करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय की कक्षा 7 में पढ़ने वाली श्वेता सत्ते मेधावी छात्रा है. अब उनके सपनों को एक नई उड़ान मिलने वाली है. दरअसल श्वेता भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - ISRO जाएंगी. जहां वह देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के साथ मिलकर ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी. बीते 2024 मई के 15 दिवसीय उत्कृष्ट अटल प्रोग्राम कार्यशाला के दौरान अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं कौशल को निखारने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

प्रदेश सरकार की तरफ से अलग-अलग मंडल में अटल आवासीय विद्यालय को संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में वाराणसी के भी करसड़ा में अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिक, कोरोना काल में निराश्रित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. इस विद्यालय में स्मार्ट क्लास, सीसीटीवी, सोलर पैनल, कंप्यूटर लैब, एस्ट्रोनॉमी लैब, RO का स्वच्छ पेयजल, खेल गतिविधियां, यूनिफॉर्म किताब एवं भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं.

सुनीता विलियम्स-कल्पना चावला की तरह बनना चाहती है श्वेता  
वाराणसी के करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में श्वेता सत्ते कक्षा 7 में पढ़ती हैं. मई 2024 में 15 दिवसीय उत्कृष्ट अटल प्रोग्राम कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को नई तकनीक से जोड़ने के लिए अटल आवासीय विद्यालय की तरफ से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था.  इस कार्यक्रम के दौरान स्पेस आर्ट और बेस्ट प्रोडक्ट डेवलपमेंट कंपटीशन का आयोजन भी कराया गया था. इसमें योग्यता के आधार पर छात्रा का चयन हुआ है. अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ राय ने बताया कि श्वेता विद्यालय की टॉपर है, और इनका चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO भ्रमण के लिए किया गया है. 

श्वेता वहां पर वैज्ञानिकों के साथ मिलेंगी और अंतरिक्ष विज्ञान को समझेंगी. शिक्षकों के अनुसार श्वेता दुनिया के महान वैज्ञानिक कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स की तरह बनना चाहती हैं. निश्चित ही इसके माध्यम से अन्य छात्रों को भी विज्ञान क्षेत्र में आगे बढ़ने में काफी प्रेरणा मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Mau News: जेल में बंद कैदी ने लगाई फांसी, Pocso एक्ट में निरुद्ध था युवक, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget