एक्सप्लोरर

वाराणसी में लाउडस्पीकर के खिलाफ विशेष अभियान, नियम तोड़ा तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

UP Loudspeaker: वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए वाराणसी में एक हफ्ते के लिए लाउडस्पीकर हटाने और ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.

UP Loudspeaker: यूपी में एक बार फिर से ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जनपद के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया गया है. इन्हीं दिशा निर्देश पर अब वाराणसी में एक हफ्ते तक लाउडस्पीकर हटाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान जो लोग भी कानून नियमों का उल्लंघन करते हुए देखे जाएंगे उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा साथ ही जेल भेजने की भी चेतावनी दी गई है.

प्रदेश सरकार के इस आदेश को लेकर एबीपी न्यूज ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से बात की. कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का दौर चल रहा है और ध्वनि प्रदूषण से किसी को कोई दिक्कत ना हो इसी को ध्यान में रखते हुए आज से वाराणसी में एक हफ्ते के लिए लाउडस्पीकर हटाने और ध्वनि प्रदूषण को रोकने से संबंधित विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसको लेकर हमारी LIU टीम से लेकर स्थानीय पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है. 

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
इससे पूर्व 2 महीने पहले भी पुलिस प्रशासन द्वारा ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर हटाने का कार्य किया गया था, जहां तकरीबन 500 लाउडस्पीकर हटाए गए थे. इसके अलावा उन्होंने यह भी स्पष्ट करते हुए कहा कि जो भी न्यायालय, शासन के नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा, आवश्यकता पड़ने पर जेल भेजा जाएगा.

वाराणसी के नदेसर से जमा मस्जिद के बाहर नमाज अदा कर निकल रहे लोगों ने कहा कि महीनों से हमारे मस्जिद में लाउडस्पीकर नहीं लगा है. विशेष तौर पर रमजान के महीने में हमें इससे काफी दिक्कत होती है. मस्जिद क्षेत्र के बाहर मौजूद लोगों को अजान की आवाज नहीं आती, जिससे उन्हें नमाज के बारे में नहीं पता चलता है. जबकि पवित्र रमजान महीने में इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है. हम शासन प्रशासन के हर एक नियमों को मानने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लेकिन कम से कम रमजान के महीने में हमें थोड़ी रियायत मिलनी चाहिए.

यूपी में रमजान के बीच लाउडस्पीकर उतारने के मामले में बोलीं मायावती- मुसलमानों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget