एक्सप्लोरर

'DNA टेस्ट कराने की जरूरत..' अखिलेश यादव के गौशाला से दुर्गंध वाले बयान पर भड़के काशी के संत

Akhilesh Yadav Gaushala Statement: स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि जिस भी यदुवंशी को गौशाला से दुर्गंध का एहसास होता है उसे डीएनए टेस्ट कराने की जरूरत है.

Akhilesh Yadav Gaushala Statement: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गौशाला और इत्र को लेकर दिए गए बयान के बाद पूरे प्रदेश में सियासत तेज है. इसी बीच अखिल भारतीय संत समिति की तरफ से इस बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है. संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने उनके बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनका डीएनए टेस्ट तक कराने की बात कह दी. 

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा प्रमुख के इस बयान की अखिल भारतीय संत समिति घोर निंदा करती है और यह भी स्पष्ट करना चाहती है कि जिस भी यदुवंशी को गौशाला से दुर्गंध का एहसास होता है उसे डीएनए टेस्ट कराने की जरूरत है. सवाल एक ऐसे स्थल से जुड़ा हैं जिसका सीधा तात्पर्य गौ सेवा से है और उसके लिए ऐसे बयान को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता.

अखिलेश यादव के बयान पर भड़का संत समाज
संत समिति की तरफ से यह भी कहा गया कि अगर गौशाला गाय गोबर से किसी को नफरत है तो उस यदुवंशी का डीएनए भी संदेह के घेरे में है. इसके अलावा इत्र के बारे में कहा कि एक विशेष वर्ग द्वारा स्नान न करने के विकल्प में इत्र लगाया जाता था. शरीर से दुर्गंध आती थी. हाथों और शरीर के अंग पर लगाने के लिए इत्र की खेती इनके द्वारा प्रारंभ की गई. इसलिए इत्र और गौशाला की तो कोई तुलना ही नहीं है.

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज में गौशाला को लेकर ये बयान दिया था. उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग विकास और खुशहाली चाहते हैं. कन्नौज में रहकर हमने भाईचारे की सुगंध दी है. लेकिन, बीजेपी के लोग हैं इनमें नफरत की दुर्गंध है. ये(भाजपा) दुर्गंध पसंद करते हैं इसलिए गोशाला बना रहे हैं, हम सुगंध पसंद कर रहे थे इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे. ये सरकार सांड पकड़ रही है औप उसका भी पैसा खा जा रहे हैं. 

मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार के इस फैसले की अखिलेश यादव ने उड़ाई खिल्ली, कहा- वो अब धोखा देंगे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget