एक्सप्लोरर

वाराणसी में तेजी से चल रहा रोप-वे प्रोजेक्ट का काम, जानें कब तक हो जाएगा पूरा

UP News: वाराणसी में चल रहे रोपवे प्रोजेक्ट का काम तेज गति से पूरा किया जा रहा है. रोपवे प्रोजेक्ट सितंबर तक पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसका काम पूरा होने के बाद पर्यटकों को सुविधा होगी.

Varanasi Ropeway Project: वाराणसी में चल रहे चर्चित रोपवे प्रोजेक्ट सितंबर तक पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है. दरअसल यह सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है. वाराणसी और दूसरे शहरों से आने वाले पर्यटक इस रोपवे के माध्यम से हवा में काशी के शानदार सफर का लुत्फ ले सकेंगे. इसका कार्य काफी तेज गति से जारी है. विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ मंत्रियों का भी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है. उनकी तरफ से यह दावा किया गया है कि बहुत जल्द इसका कार्य 100 % पूर्ण होने वाला है.

विभागीय अधिकारियों की तरफ से एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार यह रोप वे प्रोजेक्ट वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से शुरू होकर काशी विद्यापीठ होते हुए गदौलिया पहुंचेगा, इसके माध्यम से 3.8 किलोमीटर का सफर पूरा किया जा सकेगा और अब तक 83 % कार्य पूरा हो चुका है. इसमें 1 घंटे के दौरान 3000 पर्यटकों का आवागमन संभव होगा. यह प्रोजेक्ट इसलिए भी चर्चा का केंद्र में है क्योंकि धार्मिक और पर्यटन दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माने जाने वाली काशी में लोग हवा में एक शानदार सफर करते हुए इस प्राचीन शहर को देख सकेंगे.

सितंबर तक पूरा होने की संभावना
वाराणसी में रोप वे परियोजना का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ सरकार में मंत्रियों द्वारा भी इसका निरीक्षण किया जा रहा है. फिलहाल इस रोप वे प्रोजेक्ट के कार्य को सितंबर तक पूरा होने की संभावना जताई गई है. इसका सीधा तात्पर्य है कि काशी आने वाले पर्यटक इस वर्ष से ही रोपवे के माध्यम से काशी को आकाश से भी देख सकेंगे. यह रोप वे परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक रहा है. गौरतलब है कि हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक वाराणसी पहुंचते हैं. ऐसे में रोपवे प्रोजेक्ट का काम पूरा होने से पर्यटकों को सुविधा होगी.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आया भूकंप! इस जिले में डोली धरती, डर कर घरों से बाहर निकले लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget