एक्सप्लोरर

DIG वाराणसी ने अधिकारियों से कहा- 'लोगों के मन में नए कानूनों को लेकर किसी तरह की गलतफहमी न हो'

UP News: आने वाली एक जुलाई से देश भर में नए कानून लागू होने वाले हैं. जिसे लेकर वाराणसी डीआईजी वाराणसी रेंज ने गाजीपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की. साथ ही कई जरूरी निर्देश दिए.

Ghazipur News: देश में 1 जुलाई से नये कानून लागू होने हैं. नए कानून को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. अभी हाल ही में लोकसभा चुनाव सम्पन्न हुए हैं और संविधान को लेकर तरह-तरह की बातें चुनावों के दौरान की गयीं. लोगों के मन में नये कानूनों को लेकर किसी तरह की गलतकहमी न हो इसके लिये सरकार और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं.

पुलिस को लागू होने वाले नये कानूनों का प्रशिक्षण लगातार दिया जा रहा है. साथ ही जनता से समन्वय बनाकर इन कानूनों की जानकारी देने का भी प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों को दिया जा रहा है. शनिवार (15 जून 2024) डीआईजी वाराणसी रेंज ओमप्रकाश सिंह ने इसी क्रम में गाजीपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उनको आवश्यक निर्देश दिये.

पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
डीआईजी ने समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात की और बताया कि पुलिस लंबे समय से चुनावों में व्यस्त थी और पुलिस को फिर से गियरअप करने के लिये और पुलिसिंग और बेहतर बनाने के लिये समीक्षा बैठक की गयी है. उन्होंने बताया कि पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिये सबसे आवश्यक है कि आम लोगों को थाना स्तर से न्याय मिले और उनको अधिकारियों का चक्कर न लगाना पड़े. थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों के शत-प्रतिशत निपटारे के निर्देश दिये गये.

उन्होंने आगे कहा कि 1 जुलाई से देश में नये कानून लागू होने हैं. इन कानूनों को लेकर पुलिसकर्मियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है. आज भी उनको इस बात के निर्देश दिये गये हैं कि इन कानूनों के प्रति आम लोगों के साथ समन्वय बनाकर उनको इसकी सही जानकारी दें. इन कानूनों का उद्देश्य है कि मुकदमों में अधिक से अधिक कन्विक्शन हों और आरोपियों को सजा दिलायी जा सके. डीआईजी ने डायल 112 की ऊपर के स्तर से समीक्षा की बात की और बताया कि पुलिस अधिकारी हर शिकायत की समीक्षा करें, हर शिकायत के समुचित निवारण को सुनिश्चित करें.

(गाजीपुर से आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Azamgarh News: पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट महिला ने खाया जहर, बंटवारे को लेकर दो भाइयों में हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget