एक्सप्लोरर

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, लापरवाही बरतने पर नपेंगे जिम्मेदार पुलिसकर्मी

Murti Visarjan in Varanasi: बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर है. मूर्ति विसर्ज कार्यक्रम के मद्देनजर वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने भी अहम निर्देश जारी किए हैं.

Varanasi News Today: बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद अब वाराणसी में सतर्कता बढ़ा दी गई है. विजयादशमी के बाद से ही वाराणसी के अलग-अलग स्थलों पर स्थापित मूर्तियों का तालाब और कुंड में विसर्जन किया जा रहा है. इस दौरान भारी संख्या में लोग सड़कों पर डीजे पर नाच गाना और अबीर गुलाल उड़ाते हुए तालाब कुंड की तरफ मूर्ति विसर्जन के लिए जाते हैं.

इसी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के जरिये शांति व्यवस्था कायम रखने और सौहार्दपूर्ण माहौल में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम संपन्न करने के दिशा निर्देश दिये गए है. निकटतम थाने और जोनल अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए. 

तीनों जोन के डीसीपी के साथ बैठक
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने डीसीपी वरणा, काशी और गोमती जोन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. जिसमें उन्होंने जनपद में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की. 

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट दिशा निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन रूट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी हो, शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए पूरी तत्परता दिखे. दुर्गा पूजा पंडाल से लेकर विसर्जन स्थल तक मॉनिटरिंग करने के लिए भी दिशा निर्देश दिया गया है. 

यहां पर सोमवार के दिन बड़ी संख्या में बड़े और छोटे पंडालों की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा. बहराइच की घटना के बाद वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर है. इसके अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन को स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया है कि अगर कोई भी चूक होती है तो इसके लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मी नपेंगे.

'चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात'
वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने एबीपी न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के अलग-अलग स्थलों से मूर्ति विसर्जन के लिए लोग निकलते हैं. इसी के मद्देनजर वाराणसी पुलिस प्रशासन के जरिये इसको लेकर तीनों जोन के डीसीपी के साथ बैठक आयोजित की गई थी. 

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के मुताबिक, इसमें पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट अलग-अलग जगह से हो रहे मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तत्पर है.

ये भी पढ़ें: UP ByPolls 2024: यूपी में सीट बंटवारे पर विवाद! कैबिनेट मंत्री नाराज, इन सीटों पर दावा ठोंक कहा- मैं अमित शाह से बात करूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget