एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ मंदिर: मिलेगा बाबा का दिव्य प्रसाद, शास्त्रों से तैयार की स्पेशल 'प्रसादम'

Kashi Vishwanath Temple Prasad: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसके तहत अब प्रसाद को शास्त्र के आधार पर तैयार किया जाएगा.

Varanasi News Today: वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मिलने वाला बाबा का प्रसाद अब विशेष ढ़ंग से तैयार किया जाएगा. प्रसादम की शुद्धता, गुणवत्ता और स्वच्छता के मद्देनजर हिंदू धर्म के लोग ही स्नान करके भगवान को हाथ जोड़कर इसे बनाएंगे.

विख्यात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आज से बाबा का प्रसाद बदल गया है. इसे अब चावल के आटे में बेलपत्र मिलाकर तैयार किया गया है, यहां पर हिंदू कारीगर ही प्रसादम तैयार करेंगे. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का अपना प्रसादम बिकेगा. कल विजयदशमी पर प्रसादम बाबा विश्वनाथ को भोग लगाकर चढ़ाया गया.

शास्त्रों से तैयार किया गया प्रसादम
अब इसका मंदिर परिसर में लगे स्टालों पर ही बिक्री शुरू की जाएगी. बाबा का प्रसादम शास्त्रों के आधार पर तैयार किया गया है. विद्वानों की टीम ने शास्त्रों के अध्ययन के बाद चावल के आटे, चीनी और बेल पत्र के चूर्ण से प्रसाद बनाने को कहा है. 

जो बेल पत्र बाबा विश्वनाथ को चढ़ाया जाता है, उसी का चूर्ण बनाकर प्रसादम में मिलाकर प्रसादम बनाया गया है. प्रसादम बनाने के नियमों का काफी सख्त कर दिया गया है. शुद्धता, स्वच्छता और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए इसको बनाने वाले सभी हिंदू धर्म से जुड़े लोग ही रहेंगे.

वाराणसी कमिश्नर ने बांटा प्रसादम
वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रसादम को अपने हाथों से भक्तों में वितरित किया. कौशल राज शर्मा ने कहा कि आज विजयादशमी के पुनीत अवसर पर मंदिर प्रशासन के खुद के रेसिपी से तैयार प्रसाद भक्तों के लिए शुरू किया है.

इससे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से लगभग 8-10 महीने पहले इस पर विचार विमर्श करके यह निर्णय लिया गया था. जिसके तहत सेंट्रलाइज्ड प्रसाद शिवजी के ऊपर अर्पित होने वाला प्रसाद शास्त्रोक्त विधि और ग्रंथों के रिसर्च के बाद तैयार करने को कहा गया. 

इस विशेष प्रसाद को तैयार करने के लिए 4 से 5 महीने तक बहुत से ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन किया गया. शिवजी को क्या प्रसाद अर्पित होता है, इन सभी विषयों पर विशेष शोध के बाद प्रसाद की रेसीपी तैयार की गई है. 

अमूल तैयार करेगा प्रसादम
आने वाले समय में अमूल की फैक्ट्री शुरू होने के बाद कि यह प्रसाद सेंट्रलाइज तरीके से अमूल के माध्यम से तैयार कराया जाएगा. यह प्रसाद चावल के आटे के साथ कई अन्य वस्तुओं को मिलाकर तैयार कराया जाएगा. 

प्रसाद की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर अमूल से आग्रह किया गया था, जिसे अमूल ने स्वीकार कर लिया है. इसमें चावल का आटा, देसी घी और कई सामान इस्तेमाल होंगे. 

प्रसादम में लगने वाले सारे सामानों का इंतजाम अमूल कंपनी करेगी. इस प्रसाद को बनाने वाले लोग स्नान करके भगवान को हाथ जोड़कर, फिर प्रसाद बनाने का काम करेंगे. इसको तैयार करने वाले सभी लोगों का ताल्लुक हिंदू धर्म से होगा, जिससे प्रसाद की शुद्धता और सात्विकता बरकरार रहे.

ये भी पढ़ें: इजराइल से देश लौटे लोगों ने सुनाई आपबीती, कहा- 'युद्ध से नहीं चाइनीज कंपनी के उत्पीड़न से लौट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget