एक्सप्लोरर

IIT - BHU गैंगरेप मामले में प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं पर हुई कार्रवाई, 17 स्टूडेंट्स सस्पेंड

BHU प्रशासन का कहना है कि - परिसर में शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करना और अनुशासनहीनता को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

BHU News: बीते साल 1 नवंबर को IIT - BHU छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना हुई थी. इस दौरान परिसर में छात्र छात्राओं द्वारा महीनो तक इसके विरोध में प्रदर्शन किया गया था और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी. हालांकि इस दौरान घटना से जुड़े कई ऐसे विषय थे जिसको लेकर छात्रों का गुट आमने-सामने भी हो गया था. इतना ही नहीं परिसर में इस घटना को लेकर प्रदर्शन के दौरान छात्रों के गुट के बीच मारपीट जैसी घटनाएं भी हुई थी. इसके बाद निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी इसके अलावा जांच के लिए विश्वविद्यालय में स्टैंडिंग कमेटी भी गठित की गई थी. अब इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए विश्वविद्यालय में अनुशासनहीनता का आधार बताते हुए 5 छात्राओं और 12 छात्र को निलंबित किया गया है.

'प्रदर्शन को लेकर महीने भर के लिए निलंबित हुए छात्र-छात्राएं'
बीते वर्ष 1 नवंबर 2023 को IIT BHU छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में हफ्तों तक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान घटना से जुड़े अलग-अलग मामलों और अपनी मांग को लेकर छात्रों का कुछ गुट भी आमने-सामने था. इसी दौरान प्रदर्शन को लेकर कुछ छात्रों के बीच झड़प और मारपीट की भी घटनाएं हुई, जिसकी जांच के लिए एक स्टैंडिंग कमेटी बनाई गई थी. अब इसकी रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार विश्वविद्यालय के 12 छात्रों और 5 छात्राओं को महीने भर के लिए निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा उन्हें परिसर के किसी भी शैक्षणिक गतिविधियों से निलंबित अवधि तक दूर रहने की हिदायत भी दी गई है.

UP News: 'मानसिक विकृति के ऐसे नेता...' संगीत सोम की जाति बताने वाले बयान पर भड़के अजय राय

'परिसर में अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं'
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि - परिसर में शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करना और अनुशासनहीनता को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा. और इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ यह सख्त कदम उठाया गया है. जिन छात्रों पर कार्रवाई हुई है उन्हे इसकी सूचना दी गई है. साथ ही यह भी आगाह किया गया है कि परिसर के हॉस्टल और लाइब्रेरी में निर्धारित अवधि तक उन्हें प्रवेश की स्वीकृति नहीं रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget