एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी में GPS से लैस होंगे सफाईकर्मी, कामचोरी की तो नगर निगम को मिलेगी सूचना, घरों पर लगेंगे बार कोड

Varanasi News: जनपद में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के उद्देश्य से सभी सफाईकर्मियों को जीपीएस से लैस किया जाएगा. अगर किसी ने काम नहीं किया तो नगर निगम को सूचना मिल जाएगी.

Varanasi Smart City: वाराणसी जनपद को स्मार्ट सिटी (Smart City) बनाने की तरफ नगर निगम की एक और अनोखी पहल देखी जा रही है. इसके तहत जिले के सफाईकर्मी अब जीपीएस सिस्टम (GPS System) से पूरी तरह लैस होंगे. इसके अलावा वाराणसी (Varanasi) के मकान में बारकोड भी लगाया जाएगा. इसके बाद अगर सफाई कर्मी उनके चयनित क्षेत्र एवं मकान तक सफाई के लिए नहीं पहुंच पाते हैं तो इसके बारे में सूचना सीधा वाराणसी नगर निगम को प्राप्त हो सकेगी. दरअसल बीते सालों की तुलना में वाराणसी में लोगों की आवाजाही बढ़ी है और जनसंख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. ऐसे में साफ सफाई की बेहतर जिम्मेदारी को देखते हुए वाराणसी नगर निगम द्वारा ये दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. 

वाराणसी नगर निगम द्वारा एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, जनपद में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के उद्देश्य से सभी सफाईकर्मियों को जीपीएस से लैस किया जाएगा. इसके अलावा नगर निगम की तरफ से वाराणसी के प्रत्येक भवनों पर बारकोड भी लगाया जाएगा. जिससे यदि सफाईकर्मी किसी के दरवाजे पर नहीं जाते हैं, तो तत्काल नगर निगम के कंट्रोल रूम में इसकी सूचना प्राप्त हो जाएगी तथा सफाई कर्मी की उपस्थिति प्रमाणित हो सकेगी.

मेयर ने दिए सख्त आदेश

वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने नगर निगम कर्मचारियों को इस पर दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि जनपद को साफ और सुथरा बनाने के लिए हर संभव उपाय किया जाए. जनपद के उन क्षेत्रों में सफाई कर्मचारी जरूर पहुंचे जहां पर गंदगी और कूड़े का अंबार है. ऐसे में इस पहल के माध्यम से सफाई कर्मचारियों के नियमित पहुंचने के साथ-साथ वाराणसी के हर क्षेत्र तक सफाई अभियान को पहुंचाया जा सकेगा. वैसे आने वाले समय में देखना निर्णायक होगा कि नगर निगम की इस पहल का कितना सकारात्मक परिणाम जमीन पर देखने को मिलता है.

Lok Sabha Election से पहले UP में RSS का डेरा, पहुंचेंगे मोहन भागवत, सरकार और पार्टी के साथ इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget