एक्सप्लोरर

काशी के घाटों पर धार्मिक आयोजन के लिए देना होगा शुल्क? नगर निगम बनाएगा नई नियमावली

Ganga Aarti at Varanasi Ghat: वाराणसी में काशी के घाटों को स्वच्छ और और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने खास योजना बनाई है. हालांकि उससे पहले इसका विरोध शुरू हो गया है.

Varanasi News Today: वाराणसी नगर निगम की तरफ से काशी के सभी घाटों को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से घाट नियमावली लागू की जाएगी. वाराणसी के गंगा घाट पर धार्मिक आयोजन के अलावा कोई भी अन्य आयोजन पर आयोजनकर्ता का विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होगा. 

वाराणसी नगर निगम का कहना हैं कि गंगा घाट पर देश-विदेश से पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं, ऐसे में क्षेत्र को गंदगी मुक्त और स्वच्छ बनाए रखना हमारा कर्तव्य है और इसलिए जल्द ही सभी के साथ विचार मंथन करके घाट नियमावली तय की जाएगी.

गंगा आरती पर देना होगा शुल्क
वाराणसी के 84 घाटों में से तकरीबन एक दर्जन से अधिक घाटों पर दैनिक रूप से गंगा आरती की जाती है. इसके अलावा भी काशी के अनेक प्राचीन घाट है, जहां पर सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन होते हैं. लेकिन इन सब में काशी के दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को देखने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं. 

फिलहाल वाराणसी नगर आयुक्त की तरफ से एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के गंगा घाट को लेकर नई नियमावली बनाई जाएगी, जिसके अनुसार वाराणसी के गंगा घाटों पर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के लिए शुल्क निर्धारित किया जाएगा. संपत्ति का ऐसे आयोजन के लिए प्रयोग किया जा रहा है. कई बार गंगा घाटों पर आयोजन के बाद गंदगी रह जाती है, जिससे गंगा घाट और शहर की छवि प्रभावित होती है.

घाटों पर होती है भव्य आरती
आम दिनों में भी वाराणसी में लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, जिसमें काशी विश्वनाथ धाम के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक वाराणसी के गंगा घाट पर पहुंचते हैं. अस्सी से लेकर नमो घाट तक के बीच में अलग-अलग घाटों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन में लोग पूरे भक्ति भाव और उत्साह के साथ शामिल होते हैं. 

ऐसे में अब वाराणसी नगर निगम की तरफ से नई नियमावली लागू की जाएगी. इस मामले में घाट पर दैनिक रूप से आरती आयोजन करने वाले लोगों का कहना है कि यह परंपरा हमारे द्वारा शुरू की गई थी और इस पर शुल्क निर्धारित करना उचित नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: संभल में बन रही प्रभु राम की अनोखी प्रतिमा, ये है खासियत, सीएम योगी कर सकते हैं अनावरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget