एक्सप्लोरर

Varanasi Maha Panchayat: गठबंधन को लेकर ओपी राजभर ने किया बड़ा ऐलान, संजय निषाद को साथ आने का न्योता

ओपी राजभर ने कहा कि आजादी के बाद अति पिछड़े, अति दलितों की लड़ाई सिर्फ ओपी राजभर ने लड़ी है. राजभर ने कहा कि अमित शाह ने कई वादे किए थे, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया.

OP Rajbhar Attacks on BJP: एबीपी गंगा पर वाराणसी महापंचायत (Varanasi Maha Panchayat) के दौरान सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली. राजभर ने कहा कि कई जातियां ऐसी हैं जो रोजगार, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में पिछड़ी हुई हैं. इन जातियों को हिस्सेदारी देने के लिए कोई तैयार नहीं है. इनका वोट लेने के लिए सब आ जाते हैं. हम लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है. इस दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को साथ आने का भी न्योता दिया.

"बीजेपी नागनाथ, सपा सांपनाथ"
राजभर ने बीजेपी और सपा दोनों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर नागनाथ है तो सपा सांपनाथ है. राजभर ने कहा कि आजादी के बाद अति पिछड़े, अति दलितों की लड़ाई सिर्फ ओपी राजभर ने लड़ी है. राजभर ने कहा कि अमित शाह ने कई वादे किए थे, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया. राजभर ने कहा कि अमित शाह ने एक समान शिक्षा, अनिवार्य शिक्षा, मुफ्त शिक्षा का वादा किया था. इसके अलावा घरेलू बिजली का बिल माफी, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया.

बीजेपी को दी चुनौती
राजभर ने कहा कि बसपा-सपा ने 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का प्रस्ताव दिल्ली भेजा था, लेकिन बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा में इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया. मैं चुनौती देता हूं कि बीजेपी पिछड़ों को आरक्षण दे. बीजेपी गुमराह कर रही है. बीजेपी वोट की राजनीति कर रही है. पिछड़ों और दलितों के साथ हमेशा धोखा हुआ है.

बीजेपी के राज में बढ़ी महंगाई
बीजेपी जब सत्ता में नहीं थी तब उसने महंगाई कम करने, 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने, 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया. उल्टा मोदी सरकार ने तीन लाख कंपनियों को बंद कर दिया. बीजेपी एक देश-एक टैक्स की बात करती है, लेकिन पेट्रोल-डीजल पर एक टैक्स क्यों नहीं है. बीजेपी महंगाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराती है. कांग्रेस की सरकार के दौरान 400 रुपये में गैस सिलेंडर था, आज वो 900 रुपये का है. तेल के दाम भी बढ़ गए हैं.

27 अक्टूबर को खोलूंगा पत्ते- राजभर
सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि 27 अक्टूबर को हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है. इस मौके पर हम गठबंधन को लेकर अपने पत्ते खोलेंगे.

'निषाद समाज के लोग देश के लिए लड़े'
वहीं, इस दौरान निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि हमारे समाज के लोगों ने मुगलों, अंग्रेजों से लड़ाई की. निषाद ने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलता है. मैं लड़ाई लड़ रहा हूं कि संविधान बनवाने वाली जातियों का संविधान लागू हो. 

संजय निषाद ने कहा कि हम कांग्रेस के पास गए, लेकिन कांग्रेस ने 70 साल हमारी फाइल दबाए रखी. बसपा ने आरक्षण के मुद्दे को उलझा दिया. सपा भी हमें गुमराह करती रही. उन्होंने कहा कि हम पिछड़े में नहीं अनुसूचित में है और सर्टिफिकेट जारी होना चाहिए.

निषाद का बड़ा ऐलान
संजय निषाद ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हमने अपने बल पर पार्टी खड़ी की है. अपने दम पर 62 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक सीट जीती. अगर कोई साथ नहीं होगा तो 2022 में निषाद पार्टी अकेले अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी.

ये भी पढ़ें:

Varanasi Maha Panchayat: गठबंधन को लेकर बोले ओपी राजभर, 27 अक्टूबर को खोलेंगे पत्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही स्थगित हुई कार्यवाही
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही खत्म हुई कार्यवाही
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget