एक्सप्लोरर

वाराणसी के मदनपुरा में खुला सैकड़ों साल पुराने शिव मंदिर का ताला, इस दिन से शुरू होगी पूजा

Varanasi News: हिंदू संगठनों ने कहा कि हमें चाबी प्राप्त हो चुकी है और खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, इसलिए अभी साफ सफाई करके मंदिर का शिखर दर्शन प्राप्त होगा.

UP News: दिसंबर महीने में सनातन रक्षा दल की तरफ से वाराणसी के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मदनपुरा में प्राचीन शिव मिलने का दावा किया गया था. मौके पर मौजूद मंदिर में ताला लगा था. हिंदू पक्ष की मांग थी कि वहां पर उन्हें नियमित पूजा पाठ की इजाजत दी जाए. प्रशासन की तरफ से इस विषय की जांच को लेकर आश्वस्त किया गया था. फिलहाल आज भारी पुलिस फोर्स और स्थानीय लोगों की मौजूदगी के बाद मंदिर का ताला खुल गया. इस दौरान मंदिर में जलाभिषेक के साथ-साथ साफ सफाई भी की गई .

आज वाराणसी के मदनपुरा क्षेत्र में कहें जाने वाले प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव शिव मंदिर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई. दोपहर के समय जिला प्रशासन, हिन्दू संगठन और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मंदिर का ताला खोल दिया गया. इस दौरान जहां हिंदू संगठनों की तरफ से हर हर महादेव के उद्घोष के साथ मंदिर में मौजूद शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया, वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस पर कोई आपत्ति न जताते हुए मजहबी एकता की नजीर पेश की. घंटो तक मंदिर में साफ सफाई का कार्य किया गया.

खरमास बाद शुरू होगा मदनपुरा के शिव मंदिर में पूजन

हिंदू संगठनों ने मंदिर में पूजन कार्य को लेकर कहा है कि- हमें चाबी प्राप्त हो चुकी है और खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, इसलिए अभी फिलहाल सिर्फ साफ सफाई करके मंदिर का शिखर दर्शन प्राप्त होगा. खरमास 14 जनवरी के बाद से मंदिर में नियमित पूजा पाठ शुरू होगा. इसको लेकर काशी विद्वत परिषद, अन्नपूर्णा मंदिर व अन्य धर्माचार्यों से विचार विमर्श करके मंदिर में पूजा पाठ शुरू कराया जाएगा.

सौहार्दपूर्ण माहौल में खुला मंदिर

वाराणसी के मदनपुरा क्षेत्र में प्राचीन शिव मंदिर का ताला आज खुल गया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस मामले पर किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर यहां पर कोई पूजा करने के लिए आता है तो उन्हें पहले भी कोई आपत्ति नहीं रही है.  इसके बाद हिंदू संगठनों ने भी स्थानीय लोगों के इस पहल का स्वागत किया. हिंदू संगठन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि- आज साफ सफाई की गई है, वर्तमान में चल रहें खरमास के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है. लंबे समय से मंदिर बंद था, अब हम पवित्र तिथि में यहां पर पूजन शुरू करेंगे.

महाकुंभ 2025: शैव अखाड़ों के बाद वैष्णव अखाड़ों का भव्य छावनी प्रवेश, शहर में हुआ जगह-जगह स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
CM योगी ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget