एक्सप्लोरर

वाराणसी में चलेगा आलीशान बंगाल गंगा क्रूज, जानें- पर्यटकों को मिलेंगी क्या सुविधाएं

Varanasi News: वाराणसी में चलने वाले इस क्रूज की शुरुआत 22 अक्टूबर से हो चुकी है, इसमें तीन तल और कुल 22 कमरे हैं. जिसमें अधिकतम 40 लोग सफर कर सकते हैं. इसमें यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी खाना मिलेगा.

UP News: वाराणसी के गंगा घाटों पर वर्तमान समय में छोटी नाव, बजड़ो के साथ अलकनंदा विश्वनाथम क्रूज चलते हैं. अब इसमें एक और नाम जुड़ चुका है. दरअसल बनारस पहुंचने वाले दूर दराज से पर्यटक भी इन आलीशान नाव मे सफर करना काफी पसंद करते हैं. बीते वर्षों में न सिर्फ देव दीपावली, प्रमुख त्योहार पर बल्कि सामान्य दिनों में भी गंगा आरती, गंगा तटवर्ती क्षेत्र को देखने के लिए पर्यटकों द्वारा बड़ी नाव का भी सहारा लिया जाता है. पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और गंगा नदी के मार्ग पर पड़ने वाले शहरों को जोड़ने के उद्देश्य से आलीशान बंगाल गंगा क्रूज़ चलाई जा रहीं है.

बंगाल गंगा क्रूज़ के मालिक राज सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि- बंगाल गंगा क्रूज़ वाराणसी से प्रयागराज की तरफ और वाराणसी से गाजीपुर, बलिया होते हुए पटना की तरफ चलाया जाएगा. इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से हो चुकी है. इस क्रूज में तीन तल हैं और कुल 22 कमरे हैं. जिसमें अधिकतम 40 लोग सफर कर सकते हैं. इसमें यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी खाना मिलेगा. फिलहाल इसका किराया प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से 15000 रुपये  निर्धारित है. 

इसे राज्य सरकार, भारत सरकार और मिनिस्टर आफ शिपिंग की मदद से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और गंगा नदी वाले शहरों को जोड़ने की प्राथमिकता से चलाया जा रहा है. वाराणसी इसका केंद्र बिंदु इसलिए भी है क्योंकि यहां पर अधिकतम पर्यटक रेल मार्ग, सड़क मार्ग और हवाई मार्ग से पहुंचते हैं. इस क्रूज की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से हो सकेगी.

इन सवालों पर जवाब देते हुए राज सिंह ने कहा कि यह क्रूज एक शहर से दूसरे शहर, लंबी दूरी के लिए चलाई जा रही है. इससे क्षेत्रीय नाविकों का कोई भी नुकसान नहीं होगा. बल्कि हमारे ही क्रूज़ पर बैठने वाले पर्यटक-यात्रियों को गंगा आरती दिखाने के लिए छोटी नाव का ही सहारा लिया जाता है. जिसके लिए हम गंगा तटवर्ती क्षेत्र की नाव को बुक करते हैं. इसलिए हम आश्वास्त करना चाहेंगे कि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा.

गाजियाबाद के DM की कार्यप्रणाली पर अदालत ने जताई नाराजगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget