एक्सप्लोरर

औरंगजेब शासन के बाद से ही चली रही परंपरा, विश्वनाथ धाम में जब भगवान शंकर सुनते हैं प्रभु श्री राम की कथा

काशी के ब्राह्मणों द्वारा विश्वनाथ मंदिर में मां श्रृंगार गौरी का पूजन और श्री राम कथा भगवान विश्वनाथ को सुनाया जाता है. भगवान विश्वनाथ भी भाव विभोर होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कथा सुनते हैं.

Varanasi News: वाराणसी को दुनिया का प्राचीन शहर कहा जाता है. यहां के अलग-अलग धार्मिक स्थल से जुड़ी अनेक परंपराएं हैं, जिसका आज भी विधि विधान से निर्वहन किया जाता है. इसी क्रम में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रत्येक वर्ष माघ माह के दौरान श्री राम कथा का आयोजन होता है. मान्यता है कि भगवान शंकर खुद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीलाओं और जीवन से जुड़ी कथाओं को भाव विभोर होकर सुनते हैं. 

इस बार महाकुंभ की वजह से इस 9 दिवसीय कथा का आयोजन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष से किया जा रहा है. प्राचीन शहर काशी से जुड़ी परंपराओं के जानकार और अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि भगवान शिव की नगरी काशी से जुड़ी अनेक परंपराएं हैं, जिसका निर्वहन आज भी विधि विधान से किया जाता है. 

कई सौ सालों से हो रही कथा
कहा जाता है कि 1669 में भगवान शंकर के सबसे बड़े धाम काशी विश्वनाथ मंदिर सहित शहर के अलग-अलग प्राचीन धरोहर को औरंगजेब द्वारा नुकसान पहुंचाया गया था. इसके बाद से ही काशी के ब्राह्मणों द्वारा विश्वनाथ मंदिर में माँ श्रृंगार गौरी का पूजन और श्री राम कथा भगवान विश्वनाथ को सुनाया जाता है और भगवान विश्वनाथ भी भाव विभोर होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कथा को सुनते हैं. 

CM आवास में छिपा बैठा निलंबित IAS, मुख्यमंत्री के खास को मिलती है अच्छी पोस्टिंग- अखिलेश यादव

वैसे रिकॉर्ड लिस्ट में भी 1958 में वाराणसी के तत्कालीन जिलाधिकारी की देखरेख में भी इस आयोजन को शुरू किया गया था. इस बार महाकुंभ की वजह से माघ माह के बजाय चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तिथि से कथा का आयोजन शुरू हुआ है. काशी विश्वनाथ मंदिर में 21 मार्च से श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 9 दिवसीय होगा. 

कथा को व्यास पंडित सुरेवाल शास्त्री द्वारा मंदिर परिसर में भक्तों को सुनाया जा रहा है. मान्यता है कि भगवान शंकर भी भगवान राम को अपना आराध्य मानते हैं. इसलिए वह भी इस कथा में शामिल होकर प्रभु राम के जीवन लीलाओं से जुड़े प्रसंग को सुनते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget