एक्सप्लोरर

Supreme Court के निर्देश पर ज्ञानवापी के सील वजू खाने की हुई सफाई, अंजुमन इंतजामियां मसाजिद ने की थी मांग

Varanasi News: सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला प्रशासन को ज्ञानवापी परिसर के सील वाजु खाने में साफ सफाई करने का निर्देश दिया था. आज सुबह 9:00 से 11:00 तक इसमें साफ सफाई की गई.

Gyanvapi Case: सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला प्रशासन को ज्ञानवापी परिसर के सील वाजु खाने में साफ सफाई करने का दिशा निर्देश दिया. जिला प्रशासन ने 18 जनवरी को दोनों पक्षों की बैठक में यह निर्णय लिया कि 20 जनवरी को सुबह 9:00 बजे से 11:00 तक सील वजूखाने की साफ सफाई की जाएगी और इस पर दोनों पक्ष ने सहमति भी जताई.

सुरक्षा पुख्ता करने के साथ-साथ परिसर पहुंचें पक्षकार, अधिवक्ता और सफाई कर्मचारी भी
ज्ञानवापी के निर्धारित क्षेत्र को मुस्लिम पक्ष वजू खाना मानता है तो वहीं इसी क्षेत्र पर हिंदू पक्ष शिवलिंग होने का दावा कर रहा है. न्यायालय आदेश के बाद बीते डेढ़ सालों से अधिक समय से यह क्षेत्र पूरी तरह सील है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज सुबह 9:00 से 11:00 तक इसमें साफ सफाई की जा रही है. 

दोनों पक्षों की बैठक में बनी सहमति
साफ सफाई मामले को लेकर ज्ञानवापी पहुंचे हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बातचीत में बताया कि 18 जनवरी को वाराणसी जिला प्रशासन के अंतर्गत सभी पक्षकारों, अधिवक्ताओं की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया था कि 20 जनवरी को सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक ज्ञानवापी के सील वजू खाने परिसर की साफ सफाई होगी. पंप मशीन से लेकर पुरे सील परिसर की गंदगी को साफ किया जाएगा. इसके अलावा मृत मछलियों को मत्स्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा हटाया जाएगा. जो जीवित मछलियां होंगी मुस्लिम पक्ष की मांग पर उन्हें सौंप दिया जाएगा. इस मामले पर हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्ष ने आपसी सहमति जताई है.

ज्ञानवापी परिसर के बाहर बढ़ी सुरक्षा
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार और जिला प्रशासन की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार निर्धारित समय से पहले नगर निगम के कर्मचारी, मत्स्य विभाग के कर्मचारी जिला प्रशासन के अधिकारी, पक्षकार व दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया. इस दौरान ज्ञानवापी परिसर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया. ऐसे में आज होने वाले 2 घंटे की साफ सफाई को लेकर शहर में हलचल इसलिए भी तेज है कि कहीं इस सील वजूखाने से भी कुछ अन्य साक्ष्य व प्रमाण मिलने का दावा किया जा सकता है. 

दिसंबर महीने में अंजुमन इंतजामियां मसाजिद की तरफ से वाराणसी जिला प्रशासन को एक पत्र लिखा गया था जिसमें ज्ञानवापी परिसर के सील वजू खाने में मृतक मछलियों को हटाने और साफ सफाई करने का निवेदन शामिल था. इसके बाद नव वर्ष जनवरी माह में हिंदू पक्ष की तरफ से अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने सर्वोच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: उद्योगपति, फिल्म स्टार, खिलाड़ियों के साथ इन हस्तियों को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget