एक्सप्लोरर

Varanasi News: काशी की विरासत पर बना अनोखा क्रिकेट स्टेडियम, वाराणसी के गंजारी स्टेडियम की पहली झलक आई सामने

Varanasi News In Hindi: पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सितंबर 2023 में वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी थी. यह 450 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है.

वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का विस्तृत स्वरूप अब दिखने लगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले माह मई के अंतिम सप्ताह में इस स्टेडियम को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. काशी के प्राचीन विरासत पर आधारित यह क्रिकेट स्टेडियम की आकर्षक झलक अब लोगों के सामने आ रही है. विशेष तौर पर इस स्टेडियम को शहर की सांस्कृतिक विरासत के आधार पर तैयार किया जा रहा है. 

क्यों खास है वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सितंबर 2023 में वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी थी. यह पहला क्रिकेट स्टेडियम है जो धार्मिक थीम पर आधारित है. विशेष तौर पर प्राचीन शहर काशी में भगवान शंकर और शहर के विरासत की झलक इस स्टेडियम में देखने को मिलेगी.

क्रिकेट स्टेडियम की फ्लड लाइट, ऑडियंस एंट्री गेट, पवेलियन और यहां के अन्य बनावट दूसरे स्टेडियम से बिल्कुल अलग बताए जा रहे हैं. इस स्टेडियम में कुल 9 पिच होंगे. इसका निर्माण कार्य तेजी से जारी है. संभवतः मई के अंतिम सप्ताह में इस स्टेडियम को हैंडोवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. 

तस्वीरों में दिख रही आकर्षक झलक

450 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस स्टेडियम की आकर्षक झलक अब दिखने लगी है. सड़क मार्ग से गुजर रहे लोगों को दूर से ही अब यह स्टेडियम बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. संभवतः इस वर्ष के अंत तक यहां पर क्रिकेट मैच का आयोजन शुरू भी हो जाएगा, बहुत जल्द यहां बड़े टूर्नामेंट के क्रिकेट मैच भी खेले जाएंगे.

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और विभागीय अधिकारियों का स्टेडियम में लगातार निरीक्षण भी देखा जा रहा है. स्टेडियम के काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है. फिलहाल स्टेडियम का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है. स्टेडियम के तैयार होने से इलाके के लोगों में काफी उत्साह है. जल्द ही यहां के लोगों को इंटरनेशनल मैच देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: 'घोटाला उजागर करने के लिए खाई थीं 7 गोलियां', IAS रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर परिवार ने क्या बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget