एक्सप्लोरर

Watch: काशी विश्वनाथ मंदिर के VIP गेट पर रूसी महिला का उत्पात, नशे में जमकर किया हंगामा, देखें वीडियो

Varanasi Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर के वीआईपी गेट पर आज उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब नशे में एक रूसी महिला हंगामा करने लगी.

UP News: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में विदेशी महिला ने जमकर तांडव मचाया. विदेशी महिला मंदिर के वींआईपी गेट पर आज (20 अक्टूबर) हंगामा करने लगी. हंगामे की वजह से मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई. श्रद्धालु एकटक विदेशी महिला को निहारने लगे. काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात जवानों के हाथ पांव फूल गए. दौड़े-दौड़े पहुंचे पुलिस जवानों ने विदेशी महिला पर्यटक को समझाया. सुरक्षाकर्मियों के समझाने बुझाने पर उपद्रव मचा रही विदेशी महिला शांत हुई. मौके पर एंबुलेंस बुलाया गया. पुलिस ने विदेशी महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है कि विदेशी महिला नशे में धुत थी. नशे में बेकाबू विदेशी महिला के पांव जमीन पर टिक नहीं रहे थे.

नशे में विदेशी महिला ने मचाया उत्पात

बवाल काटने के दौरान विदेशी महिला अचेत हो कर गिर गई. सुरक्षाकर्मियों ने विदेशी महिला को काबू में कर अस्पताल भिजवाया. मंडलीय अस्पताल में भर्ती विदेशी महिला से पूछताछ की जा रही है. एसीपी दशास्वमेध अवधेश पांडे ने हुए बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर विदेशी महिला का हुड़दंग मचाने की सूचना मिली. भारत भ्रमण पर आई महिला रूस की नागरिक है. काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने विदेशी महिला को समझाने की कोशिश की.

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में हड़कंप

सुरक्षाकर्मी लगातार महिला को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे. नशे की हालत में होने की वजह से विदेशी महिला को संभालना मुश्किल हो रहा था. बेहोश होकर जमीन पर गिरने के बाद विदेशी महिला को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में महिला को भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि इलाज से महिला को स्वास्थ्य लाभ हुआ है. विदेशी महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज का सर्टिफिकेट भी मिल गया है. 

Israel Hamas War: इजरायल हमास की जंग से संकट में वाराणसी का कपड़ा उद्योग, व्यापारियों ने की PM मोदी से ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget