एक्सप्लोरर

काशी में धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा का स्वर्णमयी रुप, खजाने का आशीर्वाद लेने उमड़ी भीड़

Dhanteras 2024 in Varanasi: काशी में धनतेरस काफी खास होता है. आज यहां सुबह से बाजार और दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस मौके पर मां अन्नपूर्णा के दर्शन को लेकर विशेष मान्यता है.

Varanasi News Today: देशभर में आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन आभूषण, वस्त्र, बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदने की परंपरा है. जिससे पूरे साल परिवार में सुख समृद्धि बनी रहे. इसी क्रम में धनतेरस से ही काशी में स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के स्वरूप का दर्शन भी भक्तों को प्राप्त होता है. 

इस बार प्रकाश पर्व दीपावली के धनतेरस पर मंगलवार (29 अक्तूबर) से स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन प्राप्त हो रहे हैं. साथ ही सुख समृद्धि रूपी आशीर्वाद के तौर पर खजाने का भी वितरण किया जा रहा है. देर रात से ही भक्त कतार में लगकर मां के दर्शन के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं.

धनतेरस पर खुला मां अन्नपूर्णा के कपाट
काशी के बारे में कहा जाता है सात वार नौ त्यौहार. साल के 365 दिन यहां कोई ना कोई त्यौहार का आयोजन होता है. इसी क्रम में काशी एक ऐसी नगरी है जहां पर दीपावली धनतेरस से भक्तों में आशीर्वाद के रूप में खजाने का वितरण होता है. 

सनातन शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि सृष्टि में त्राहि त्राहि मचने पर भगवान शंकर ने मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी और माता अन्नपूर्णा को संपूर्ण विश्व के पालनहार भरण पोषण के लिए जाना जाता है. हर वर्ष धनतेरस के दिन श्री अन्नपूर्णा मंदिर में स्वर्णमयी माता अन्नपूर्णा के स्वरूप का दर्शन होता है.

इस दौरान लावा सिक्का के रूप में भक्तों को खजाना रूपी आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. मंगलवार को सुबह से से ही मंदिर के कपाट खो दिए गए थे. माता अन्नपूर्णा के दर्शन पूजन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान यहां पर भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली.

बांसफाटक से दिया जा रहा प्रवेश
देर रात से ही श्रद्धालु कतार में लगकर मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं को काशी के बांसफाटक मार्ग से होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है. आज सुबह 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक भक्तों को दर्शन प्राप्त होंगे. 

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के जरिये 250 से अधिक जवानों की तैनाती मंदिर मार्ग और मंदिर में किया गया है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी हर संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु पर नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: चाऊमिन के शौकीन हो जाएं सावधान, बाजार में बिक रहा अस्‍पताल पहुंचाने वाला जहर! खतरे में पड़ जाएगी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget