एक्सप्लोरर

वाराणसी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 2 नजदीकी लूट मामले में गिरफ्तार! BJP हुई हमलावर

Varanasi News:इस मामले में दोनों पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके विधिक कार्यवाही की जा रही है. वहीं इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि यह पार्टी को बदनाम करने की साजिश है.

UP News: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने कांग्रेस के दो नेता या कार्यकर्ताओं को को लूट और चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है. इस घटना के बाद सियासी गलियारे से लेकर आम लोगों तक में मानो हड़कंप मच गया हो. यह दोनों कांग्रेस नेता अजय राय के करीबी बताए जा रहे हैं. इस मामले में दोनों पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है.

वहीं, इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि यह पार्टी को बदनाम करने की साजिश है. हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा रहा है और इस विषय पर भी हम कोर्ट पर भरोसा करते हैं.

अजय राय पर हमलावर बीजेपी

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता अजय राय के करीबी अमित पाठक और एक अन्य को लूट और चोरी के मामले में वाराणसी चेतगंज थाना अंतर्गत से गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों पर अलग-अलग धारा 384 , 457 , 392, 504, 506 और 354 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और अब विधिक कार्रवाई की जा रही है.

इसके बाद कांग्रेस नेता अजय राय पर बीजेपी भी पूरी तरह हमलावर है. दूसरी तरफ वाराणसी में सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर देखा गया.

'कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश'

इस मामले में कांग्रेस की तरफ से प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा कि जनहित के मुद्दों को कांग्रेस लगातार उठा रही है और इस विषय के आधार पर कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. लेकिन हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा रहा है और हमेशा रहेगा.

इस चर्चित मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर तेज रहा, जहां एक तरफ बीजेपी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर तीखा हमला बोला, वहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी पर पलटवार किया है. माना जा रहा है कि अभी दोनों दलों के बीच बयानबाजी और बढ़ेगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget