एक्सप्लोरर

Varanasi News: धधकती चिताओं के बीच नगरवधुओं ने किया नृत्य, इस परंपरा को देखने घाट पर लोगों की उमड़ी भीड़

UP News: काशी में चैत्र नवरात्र के सप्तमी के दिन एक ओर मणिकर्णिका घाट पर चिताएं धधकती है. वहीं बाबा मसान नाथ का पांरपरि श्रृंगार विधि से पूजन भी किया जाता है. इसको देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी.

Varanasi News: काशी को परंपराओं का शहर कहा जाता है. यहां मनाए जाने वाले अनेक उत्सव और त्योहार देश-दुनिया को हैरान करने वाले भी होते हैं. इसी क्रम में दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी काशी में चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि को एक अनोखी परंपरा का निर्वहन किया गया. जिसमें महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर धधकती चिताओं के बीच नगरवधुओं ने नृत्य किया. इस दौरान वाराणसी और आसपास के जनपद से परिजन अपने करीबियों के दाह संस्कार में पहुंचे थे.

इसके पीछे मान्यता यह है कि काशी का यह प्राचीन घाट बेहद पवित्र माना जाता है और यहां पर मृतक व्यक्ति का दाह संस्कार होने से उसे जीवन मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है. ठीक उसी प्रकार काशी के प्राचीन मान्यताओं से जुड़े जानकार लोगों की माने तो चैत्र नवरात्र के सप्तमी के दिन नगरवधूएं  यहां पर इसलिए नृत्य करती हैं क्योंकि उनके मन में बाबा मसाननाथ के प्रति गहरी आस्था होती है और इस कार्य से उन्हें हमेशा के लिए मुक्ति मिलती है. 

घाट पर नगर वधुओं ने किया नृत्य
काशी के बारे में कहा जाता है कि सात वार नौ त्योहार और उसके पीछे सैकड़ो वर्ष प्राचीन परंपरा जुड़ी होती है. दरअसल चैत्र नवरात्र के सप्तमी के दिन जहां एक तरफ काशी के महाशमशान मणिकर्णिका घाट पर चिताएं धधकती है. वहीं दूसरी तरफ बाबा मसान नाथ के पारंपरिक श्रृंगार विधि विधान से पूजन किया जाता है. इसके अलावा घाट पर ही नगर वधुएं नृत्य करती हैं. इस दौरान इस दृश्य को देखने के लिए भी हजारों की संख्या में लोग उमड़ते हैं. साथ ही अपने परिजनों के दाह  संस्कार में आए लोग भी इसका साक्षी बनते हैं. 

परंपरा को देखने के लिए घाट पर उमड़ी भीड़
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर इस परंपरा को देखने के लिए शाम के बाद से ही लोग इकट्ठा होने लगते है. खासतौर पर स्थानीय घाट के निवासियों की यहां पर मौजूदगी देखी जाती है. साथ ही इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाते है. कल देर रात तक चली इस अनोखी परंपरा को भी देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े थे. सबसे पहले मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा मसान नाथ का पारंपरिक रूप में श्रृंगार और पूजन किया गया. उसके बाद नगरवधूओं ने देर रात तक गमगीन माहौल में ही नृत्य करते हुए प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया.

ये भी पढे़ं: उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा मतदान से 72 घंटे पहले हुई सील, जानिए क्या है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget