एक्सप्लोरर

वाराणसी में चाची की कचौड़ी और पहलवान की लस्सी की दुकान पर एक्शन, बुलडोजर से हुई ध्वस्त

Varanasi News: PWD की तरफ से सड़क चौड़ीकरण के लिए लंका क्षेत्र के तकरीबन 30 से अधिक दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई. इन दुकानों में मशहूर पहलवान लस्सी और चाची की कचौड़ी की दुकान भी शामिल रहा.

UP News: वाराणसी अपने खानपान के लिए पूरे विश्व में मशहूर है. खासतौर पर यहां की मिठाइयां कचौड़ी लस्सी और दूध से बने हुए आइटम लोग खूब चाव से खाना पसंद करते हैं. इसी बीच वाराणसी के एक बुलडोजर कार्रवाई की चर्चा सुर्खियों में है. दरअसल 17 जून की रात्रि को PWD की तरफ से सड़क चौड़ीकरण के लिए लंका क्षेत्र के तकरीबन 30 से अधिक दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई. इन दुकानों में मशहूर पहलवान लस्सी और चाची की कचौड़ी की दुकान भी शामिल रहा. इससे पहले इन्हें जिला प्रशासन की तरफ से नोटिस देकर अवगत कराया गया था. बुलडोजर कार्रवाई के बाद लोगों में इस बात की चर्चा हैं की अब बनारस की मशहूर पहलवान लस्सी और चाची की कचौड़ी खाने को नहीं मिलेगी.

वाराणसी के लंका स्थित पहलवान लस्सी दुकान की ध्वस्तिकरण कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद दुकानदार बृजेश यादव ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि यह दुकान लगभग 100 साल से यहां पर थी. जो भी प्रशासनिक  कार्रवाई हुई है वह नियमों के अनुसार हुई है, इसमें कोई भी कुछ नहीं कर सकता. हमने प्रशासन से समय मांगा था, उन्होंने दो-चार दिन का समय दिया और इस अवधि में हमने दुकान खाली कर दिया.

वहीं जब उनसे आगे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि आधी उमर निकल गई, आधी उम्र बची है. जो जानते हैं वही कार्य कर पाएंगे. किसी का हाथ पैर जोड़कर हिसाब किताब बनाएंगे. सब कुछ जल्दी ठीक हो जाए यही आशा करते हैं. इस कार्रवाई के बाद आपको कितनी तकलीफ हो रही है इस पर जवाब देते हुए कहा कि हम जितना इसके बारे में सोचेंगे उतना उदास होंगे, हमारा मानना है कि हमें आगे बढ़ना चाहिए. याद करने और रोने से कोई लाभ हो जाए तो बताइए.

विकास और जाम से निजात के लिए चौड़ीकरण जरूरी 

बुलडोजर कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया से लेकर बनारस के लंका चौराहे तक लोगों के बीच चर्चाओं का दौर तेज रहा. जहां एक तरफ कुछ लोग इन पुरानी दुकानों के स्वाद और ठहाकों को याद कर रहे थे. वहीं दूसरी तरफ एक पक्ष का यह भी कहना था कि इस क्षेत्र में भीषण जाम की स्थिति रहती है और इस जाम से निजात के लिए चौड़ीकरण अभियान आवश्यक था. वहीं लंका के इस लस्सी और कचौड़ी की दुकानों की बात कर लें तो राजनीति फिल्म और कला क्षेत्र से जुड़े हुए दिग्गज यहां पर पहुंचकर इन लजीज खानपान का स्वाद लेते भी नजर आ चुके हैं. हालांकि अब बनारसीपन का एहसास कराने वाली यह पुराने दुकान लोगों को उस जगह पर नहीं देखने को मिलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget