एक्सप्लोरर

Varanasi To Pune Flight: वाराणसी से पुणे के बीच शुरू हुई सीधी विमान सेवा, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

Varanasi News: इसके पहले वाराणसी हवाई अड्डे से रात में विमानों का संचालन बंद रहता था. रात 10 बजे के बाद फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया जाता था. रात में संचालित होने वाली यह पहली विमान सेवा है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के लोगों को बड़ी सौगात मिली है. यूपी में वाराणसी और उसके आसपास के लोगों को एक बड़ी सुविधा मिलनी शुरू हो गई है. वाराणसी से पुणे के बीच सीधी विमान सेवा (Varanasi To Pune Flight) शुरू हो गई है. यह विमान सेवा सप्ताह में हर दिन उपलब्ध रहेगी. यह फ्लाइट सेवा इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) ने शुरू की है. इंडिगो का 6ई 6798 विमान पुणे से 154 यात्रियों को लेकर वाराणसी पहुंचा. इसके बाद यही विमान रात 1.40 बजे 105 यात्रियों को लेकर वाराणसी से पुणे के लिए रवाना हुआ. इस विमान सेवा से यात्रियों को काफी सुविधा होगी और कुछ घंटों में ही वे इस लंबी दूरी को तय कर पाएंगे. 

इंडिगो के इस विमान ने कल यानी 31 मार्च को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान भरी. यह सेवा शुरू होने की खुशी यात्रियों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी. उनका कहना है कि इससे उन्हें काफी राहत मिली है, क्योंकि ट्रेन से यह दूरी तय करने में काफी समय लग जाता था या फ्लाइट पकड़ने के लिए किसी और शहर में जाना पड़ता था. इसकी वजह से उनका काफी पैसा और समय बर्बाद होता था. पहले उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. वहीं पर्यटक स्थल होने की वजह से वाराणसी आने जाने वाले पर्यटकों को भी इस सेवा से काफी आसानी होगी. 

रात में बंद रहता था विमानों का संचालन
बता दें कि इसके पहले वाराणसी हवाई अड्डे से रात के समय विमानों का संचालन बंद रहता था. रात में 10 बजे के बाद फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया जाता था. रात में संचालित होने वाली यह पहली विमान सेवा है. इस वजह से अब रात के समय में भी वहां यात्री दिखाई देंगे और एयरपोर्ट पर चहल-पहल रहेगी. इस सेवा से जहां एक तरफ आवागमन आसान हो जाएगा तो वहीं यह भी हो सकता है कि रात के समय फ्लाइट होने से कम लोग इसमें यात्रा करना चाहें. बता दें कि इसके पहले 28 मार्च को वाराणसी से गोवा के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की गई थी. 

IPL में भोजपुरी में कमेंट्री करते नजर आए बीजेपी सांसद रवि किशन, अपने इस अंदाज से जीता दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget