एक्सप्लोरर

UP Politics: वंदे भारत पर BJP सांसद ने क्यों कहा मांग अभी अधूरी? जानें क्या कहा

UP News: मेरठ को वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में बड़ी सौगात मिली, सबने खूब जश्न भी मनाया और बेहद उत्साहित भी नजर आए. राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई ने खुशी जाहिर की.

Vande Bharat Train Started in Meerut: मेरठ को वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में बड़ी सौगात मिली. सबने खूब जश्न भी मनाया और बेहद उत्साहित भी नजर आए. लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई ने खुशी जाहिर करने के साथ ही एक बड़ी बात भी कह डाली. उन्होंने कहा मांग अधूरी है पूरी नहीं हुई है. डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई ने कहा कि मैंने वाराणसी तक वंदे भारत चलाने की मांग रखी थी.

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई ने पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार भी जताया है. उन्होंने कहा कि मैंने लखनऊ से इलाहाबाद और फिर वाराणसी तक वंदे भारत चलाने की मांग की थी. मेरठ से लखनऊ तक चल गई और आगे के लिए भी मांग करूंगा. अभी मांग अधूरी पूरी है. दरअसल, वंदे भारत के लिए राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई लंबे समय से प्रयास कर रहे थे और लगातार चिट्ठी भी लिख रहे थे.

"जो मिल जाए उसे पीछे कर दो जो रह गया उसकी मांग कर लो"
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई बोले, जो मिल जाए उसे पीछे कर दो और जो रह जाए उसकी मांग जारी रखो. जब उनसे सवाल किया गया कि आज तो सपना पूरा हो गया तो बोले- सपना देखा जाता है और लक्ष्य पूरा किया जाता है, ये हमारा लक्ष्य था जो हमने पूरा किया है. वंदे भारत के चलने से बड़ा फायदा होगा और ये हमारे लिए बड़ी उपलब्धि भी है. आगे का प्रयास जारी रहेगा और उसमें भी कामयाब हो जाएंगे.

वंदे भारत ट्रेन के साथ ही राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई ने दावा किया कि अभी कई और विकास की योजनाएं आ रहीं हैं. एक साल इंतजार तो कीजिए, लेकिन जब उनसे सवाल किया गया कि टाइम लाइन कैसे दे देते हैं तो बोले, असली सरकार तो बाबू है और मेरा संपर्क बाबू से रहता है, क्योंकि बाबू यदि फाइल बिगाड़ देगा तो कोई सही नहीं करा सकता और बाबू सही कर देगा तो कोई रोक नहीं सकता है...कहने लगे अभी तो देखिए क्या क्या बड़ा होने जा रहा है.

यात्रियों से की बातचीत
उन्होंने कहा कि मेरठ से लखनऊ तक वंदे भारत शुरू होना बड़ी कामयाबी है और इसका बड़ा लाभ भी मिलेगा, क्योंकि सात घंटे में लखनऊ पहुंच जाएंगे और काम निपटाकर आसानी से रात को मेरठ भी आ जाएंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई ने वंदे भारत एक्सप्रेस का निरीक्षण भी किया और यात्रियों से बातचीत भी की. यात्रियों ने अपने अनुभव उनसे साझा किए और डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपई को धन्यवाद भी दिया.

ये भी पढ़ें: Agra News: आगरा में भरभरा कर गिरी पुलिस चौकी की छत, दरोगा सहित तीन लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
UP Election: यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान
यूपी की इस सीट पर 315 वोट से जीती थी BJP, SIR बदलेगा 2027 में गेम? सपा की राह भी नहीं आसान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget