एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में शुरू हुआ वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार का जताया आभार

देश भर में आज से कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हो गया है. इस कड़ी में मुरादाबाद के जिला अस्पताल में टीकाकरण का शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया. मुरादाबाद जनपद में 6 केंद्र बनाये गये हैं, जहां आज 100 -100 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है. मुरादाबाद के जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने फीता काट कर कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के कार्य का जिला अस्पताल में शुभ आरम्भ किया.

स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा-हम सरकार के शुक्रगुजार

हमारे संवाददाता उबैदुर्रहमान ने मुरादाबाद के जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने आये लोगों से बात की और वैक्सीन लगवा चुके लोगों से भी बात की. यहां टीका लगवाने आये स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि वो सरकार के शुक्रगुज़ार हैं कि पहले ही चरण में उन्हें वैक्सीन लगवाने का अवसर दिया. यहां वैक्सीन लगवाने आये कुछ लोग ऐसे भी थे जो कोरोना संक्रमण काल में कोरोना से संक्रमित हुए थे और कुछ ऐसे हैं जो संक्रमित नहीं हुए थे. अब सभी कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन लगवा रहे हैं.

31 हजार से ज्यादा लोगों को लगाया जा रहा है टीका

गौरतलब है कि, कोरोना महामारी के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई के तहत आज से टीकाकरण की शुरुआत हो गई है. यूपी में 31 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है. टीककरण के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं. टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम योगी बलरामपुर गए. अस्पताल के निरीक्षण के बाद योगी ने कहा कि यहां 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा. कुछ लोगों को टीका लगाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि जिनको भी टीका लगा वो सभी पूरी तरह ठीक हैं. इस दौरान योगी ने पत्रकारों को संबोधित भी किया.

ये भी पढ़ें.

अलीगढ़: पीएम मोदी के संबोधन के बाद शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, बनाए गए चार केंद्र

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget