एक्सप्लोरर

स्लाटर हाउस खोलने का फैसला नगर निगम नहीं अब सरकार करेगी...कैबिनेट में आया ये प्रस्ताव

स्लाटर हाउस को लेकर उत्तराखंड सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है। कैबिनेट में सरकार अब प्रस्ताव लेकर आनेवाली है जिसके तहत नगर निगम अब इनसे जुड़े फैसले नहीं ले पाएगी

देहरादून, एबीपी गंगा। उत्त्तराखण्ड में स्लाटर हाउस का मुद्दा हमेशा चर्चाओं में रहा है। दरअसल स्लाटर हाउस पर निर्णय निगमों या नगर पालिका का होता है लेकिन अब सरकार स्लाटर हाउस से जुड़े फैसले खुद करेगी और इसके लिये अध्यादेश लाया जाएगा। फिलहाल कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव लाया गया है। उत्तराखंड में कुछ दिनों से स्लाटर हाउस या यानी बूचड़ खानों का मुद्दा चर्चा में है। सबसे बड़ा मामला हरिद्वार जिले में खुलने वाले स्लाटर हाउस को लेकर है। हरिद्वार के मंगलौर में एक स्लाटर हाउस खुलना प्रस्तावित था लेकिन इस स्लाटर हाउस पर राजनीति गरमाई हुई है।

भाजपा के विधायक हरिद्वार जिले में खुलने जा रहे इस बूचड़ खाने के खिलाफ लामबंद हैं। लेकिन इनको बंद करना या नहीं करना इससे जुड़े फैसले नगर निगम या नगर पालिका के अधिकार क्षेत्रों में आते हैं। हालांकि हरिद्वार में खुलने वाले स्लाटर हाउस पर हाई कोर्ट के आदेश के बाद ज़िला प्रशासन ने परमिशन दी थी लेकिन अब ये परमिशन सरकार के गले की फांस बन गयी। धर्म नगरी हरिद्वार में भाजपा विधायक या भाजपा नेता किसी भी सूरत में स्लाटर हाउस खुलने नहीं देना चाहते।

दरअसल हकीकत ये है कि अब राज्य सरकार मुसीबत में है कि स्लाटर हाउस पर वो निगम पालिकाओं के कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप कर निर्णय कैसे ले... जिसके लिये राज्य सरकार ने एक नायाब रास्ता निकाला और अब राज्य सरकार कैबिनेट में ये फैसला लेकर आई कि स्लाटर हाउस नियम पर सरकार अध्यादेश लेकर आएगी, यानी अब राज्य में स्लाटर हाउस खोलने या ना खोलने के फैसले निगम या नगर पालिका के नहीं सरकार के हाथ में होंगे। हालांकि सरकार कैबिनेट में लाये गए स्लाटर हाउस मुद्दे से जुड़े फैसले पर अपना तर्क दे रही है कि स्लाटर हाउस हाईजनिक हो और जनता के स्वास्थ्य से कोई कोताही न बरती जाए इसलिय ये जिम्मेदारी सरकार की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलाहाबाद-झांसी शिक्षक MLC चुनाव संपन्न, महोबा के 9 बूथों पर 55.77 फीसदी वोटिंग
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक MLC चुनाव संपन्न, महोबा के 9 बूथों पर 55.77 फीसदी वोटिंग
अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारी
अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारी
शिवा शर्मा हत्या मामले में श्रद्धा दुबे को झटका, जमानत अर्जी खारिज
शिवा शर्मा हत्या मामले में श्रद्धा दुबे को झटका, जमानत अर्जी खारिज
योगी सरकार में हाईटेक होगा समाज कल्याण विभाग, AI से आसान होंगे सरकारी काम
योगी सरकार में हाईटेक होगा समाज कल्याण विभाग, AI से आसान होंगे सरकारी काम

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget