एक्सप्लोरर

बर्फ में पैर फिसलकर उत्तराखंड का फौजी पाक सीमा के भीतर पहुंचा, घर में मचा कोहराम

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में देहरादून का एक जवान लापता है। जानकारी के मुताबिक गढ़वाल रायफल्स का ये जवान उत्तराखंड का रहनेवाला था। फिलहाल आर्मी का कहना है कि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं उनके पता लगाने की

देहरादून, एबीपी गंगा। देहरादून निवासी हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी कश्मीर के गुलमर्ग में ड्यूटी के दौरान बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान सीमा में पहुंच गए। यह खबर आने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। हर पल अनहोनी की आशंका से आंसू थम नहीं रहे हैं। परिवार के साथ आस पास के लोग भी ग़मगीन हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जैसे ही फौजी के लापता होने की सूचना परिवार वालों को मिली परिवार में कोहराम मच गया। हवलदार राजेन्द्र सिंह नेगी की पत्नी राजेश्वरी देवी के मुताबिक बीती 8 तारीख को उनकी आखिरी बार उनसे बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है। परिवार के लोग केंद्र सरकार से अभिनंदन की तरह राजेन्द्र सिंह नेगी की वापसी की सरकार से मांग कर रहे हैं।

अभिनंदन का पाकिस्तान की सीमा में पहुंचने से लेकर वापसी तक को पूरे देश ने देखा था। आज एक बार फिर एक फौजी कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी के चलते पैर फिसलने के कारण पाकिस्तान की सीमा के अंदर पहुंच गये। जिसके बाद अब तक उनका कोई पता नहीं चला है। घर के लोगों द्वारा जब सेना से उनके बारे में जानकारी ली गयी तो सेना द्वारा उनको मिसिंग बताया गया और उनकी तलाश की बात कही गयी। ये खबर घर वालों को मिलते ही घर के लोगों में कोहराम मच गया। सेनानायक राजेन्द्र सिंह पिछली आठ तारीख से अब तक लापता हैं। तब से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है तो पूरे मोहल्ले के लोग उनके घर पर जमा होकर उनको सान्त्वना दे रहे हैं। परिवार के लोग सरकार से उनकी जल्द वापसी को लेकर मांग कर रहे हैं। सेना का कहना है कि हवलदार की तलाश की जा रही है। फौजी की मां का कहना है कि वो अपने बेटे का पांच दिनों से इंतज़ार कर रही हैं, हर पल राह ताक रही है।

मूल रूप से गढ़वाल के आदिबद्री के और हाल में देहरादून में अंबीवाला सैनिक कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह नेगी ने वर्ष 2002 में 11 गढ़वाल राइफल्स ज्वॉइन की थी। वह अक्तूबर में एक माह की छुट्टी बिताने देहरादून आए थे। नवंबर में लौट गए थे। वह कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फीले इलाके में तैनात थे। आठ जनवरी को अचानक उनकी यूनिट से पत्नी राजेश्वरी के पास फोन आया और बताया गया कि हवलदार राजेंद्र सिंह मिसिंग हैं। उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन कहीं पता नहीं चल पा रहा है। एक-दो दिन इंतजार करने के बाद जब यूनिट से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह ड्यूटी के दौरान बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान की सीमा में चले गए हैं। जहां से सीधे बचाव करना नामुमकिन है। फिर भी सेना के स्तर से कोशिश की जा रही है।

राजेंद्र सिंह नेगी की बटालियन में साथ रहे उनके दोस्त प्रेम सिंह भंडारी का कहना है कि जहां हवलदार राजेंद्र सिंह तैनात थे वहां के इलाकों में 12 फीट तक बर्फ पड़ी रहती है ऐसे में फ़ौज के लिए उनको ढूंढना भी बेहद मुश्किल भरा है।

अब परिवार हर पल राजेंद्र के लौटने का इंतजार कर रहा है। फोन पर बजने वाली हर घंटी राजेंद्र की खुशखबरी का अहसास तो कराती है, लेकिन मन में किसी अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है। लेकिन परिवार को बस अब यही आस है की राजेंद्र लौटेंगे और घर में खुशियां वापस आएंगी। .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget