एक्सप्लोरर

आगरा पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 चोरों समेत 14 मोटरसाइकिल बरामद

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा की फतेहाबाद पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया हैं जिसमें कई मोटसाइकिल भी बरामद की हैं

Agra News: आगरा के थाना फतेहाबाद पुलिस टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. जिसमें पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो कि मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करता था. पुलिस ने इस गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, आगरा के थाना फतेहाबाद पुलिस टीम नगला लोहिया कट पर चेकिंग कर रही थी.

 इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मोटरसाइकिल चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर लुहारी की तरफ जाने वाले हैं. सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चोरों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल व इनकी निशानदेही पर 12 मोटरसाइकिल कुल 14 मोटरसाइकिल बरामद की है . साथ ही तीन कूट रचित RC भी बरामद हुई है. 

पुलिस ने किया गैंग का भंडाफोड़
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि अभियुक्तगण मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे  और कूटरचित RC बनाकर सस्ते दामों में बेच दिया करते थे. अब पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ किया है. गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का अच्छा खासा आपराधिक इतिहास है. 

पुलिस इस गैंग से जुड़े हुए अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुटी हुई है कि इस गैंग के तार आखिर कहां तक जुड़े हुए हैं इस बात का भी पुलिस पता लगाने की भरपूर कोशिश कर रही है. फिलहाल चोरों का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

इस गिरफ्तारी पर पुलिस ने क्या कहा?
पूरे मामले को लेकर डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करके खुलासा किया है.  डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने बताया है कि इस गैंग के द्वारा आगरा और आगरा के आसपास के क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था, और चोरी की हुई मोटरसाइकिल की फर्जी RC बनाकर उन्हें आसपास के जनपदों में बेच दिया जाता था. 

उन्होंने आगे कहा मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है , इनके कब्जे से 14 मोटरसाइकिल व 3 फर्जी RC बरामद हुई है , मामले की बारीकी से जांच की जा रही है कि आखिर इस गैंग के तार कहां तक जुड़े हुए हैं. 

Input By : laxmikant sharma
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget